मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिचालन समिति गठित

shailendra gupta
भोपाल। राज्य शासन ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा टाइगर रिजर्व में और उनके आसपास पर्यटन के लिये जारी मार्गदर्शिका के परिपालन में परिचालन समिति का गठन किया है।

राज्य-स्तर पर संरक्षित क्षेत्रों में पर्यटन एवं ईको-पर्यटन की नीति एवं रणनीति बनाने और आवश्यकतानुसार विभिन्न विभाग के नियमों तथा निर्देशों में तद्नुसार संशोधनों पर दिशा-निर्देश देने के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिचालन समिति गठित की गई है। 

समिति के सदस्यों में प्रमुख सचिव वन, प्रमुख सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव आवास एवं पर्यावरण, प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव आदिम-जाति कल्याण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) को शामिल किया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) समिति के संयोजक रहेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!