मध्यप्रदेश होमगार्ड के 9 अधिकारी-कर्मचारी को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

shailendra gupta
भोपाल। गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश होमगार्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति का विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से 4 और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से 5 अधिकारी-कर्मचारी को अलंकृत किया जाएगा।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से शैलेन्द्र कुमार सहगल डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेण्ट सीहोर, अरूण कुमार श्रीधर डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेण्ट रीवा, शकील उर रहमान आजमी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेण्ट सीधी और भारत सिंह कम्पनी कमाण्डर सीहोर को अलंकृत किया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से अजय सिंह कश्यप डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेण्ट टीकमगढ़,  उमेश कुमार तिवारी कम्पनी कमाण्डर भोपाल, शशिधर पिल्लई कम्पनी कमाण्डर हरदा, इमदाद अली सहायक उप निरीक्षक (एम) टीकमगढ़ और हीरालाल बुनकर हवलदार छतरपुर को अलंकृत किया जाएगा।

इन सभी को 15 अगस्त 2013 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पदक प्रदान किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!