भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने आज दूसरी किस्त में तीन अवर सचिवों को नई पदस्थापना पर तैनात किया है। दो अधिकारियों को राजस्व में भेजा गया, जबकि एक को बाहर निकाल दिया गया।
राज्य शासन ने तीन अवर सचिव के नये पद-स्थापना आदेश जारी किए हैं। श्रीमती कमला अजीतवार को आदिम-जाति, अनुसूचित जाति कल्याण से राजस्व, श्री राबर्ट फिलिप्स को सामान्य प्रशासन (पूल) से राजस्व और श्रीमती मगदली खलखो को राजस्व से खनिज साधन विभाग में अवर सचिव पदस्थ किया गया है।