भाजपा जिलाध्यक्ष: ग्वालियर में चल रहा है विवेक शेजवलकर के लिए केम्पेन

भोपाल। ग्वालियर में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए विवेक शेजवलकर के लिए केम्पेन चलाया जा रहा है। इसी के चलते शेजवलकर समर्थक संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी से मिलने पहुंचे परंतु जोशी ने उन्हें दुत्कार कर भगा दिया। 

मध्यप्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्तासुख भोग रही भाजपा में अब कांग्रेसी कल्चर पूरी तरह दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई भ्रष्ट ठेकेदारों एवं व्यापारियों के भाजपा से रिश्ते, खदान और रेत माफियाओं को भाजपा में अच्छे पद और इसके अलावा कई चीजें हैं जो यह साबित करने के लिए पर्याप्त हैं कि भाजपा का अब केवल नाम ही भाजपा रह गया है। भीतर से वो पूरी तरह से वो कांग्रेस हो गई है, जिससे जनता परेशान हुआ करती थी। 

रही सही कसर भाजपा में पदों की लड़ाई ने पूरी कर दी। अब कांग्रेस की तरह भाजपा में भी अपने नेता को कुर्सी दिलाने के लिए समर्थकों ने खुली लॉबिंग शुरू कर दी है। कसर रह गई है तो बस जिंदाबाद मुर्दाबाद की। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी पसंद बताने पहुंचे भाजपा नेताओं को संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी की नाराजगी का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता मंगलवार दोपहर पार्टी के संभागीय कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर श्री जोशी से मिलने पहुंचे थे। 

संगठन मंत्री से मिलने पहुंचे भाजपा नेताओं से श्री जोशी ने सीधे सवाल किया- यह सब क्या है? आप लोग जिम्मेदार पदों पर बैठे हैं, पार्टी की रीति-नीति जानते हैं फिर यह क्या तरीका है? संगठन मंत्री के सामने भाजपाइयों ने विवेक शेजवलकर को पार्टी जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी देने की बात रखी। इतना सुनते ही श्री जोशी ने पार्टी के जिला महामंत्री कमल माखीजानी और उनके साथ मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों से नाराजगी भरे लहजे में कहा- जिला अध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला प्रदेश नेतृत्व को करना है। जहां तक मेरा सवाल है तो मैं अपनी बात वरिष्ठ नेतृत्व के सामने रख चुका हूं।


अपनी बात कहने आए थे


॥पार्टी पदाधिकारियों के साथ पार्षद, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने अपनी भावनाओं से अवगत कराया है। जहां तक फैसले का सवाल है, तो वह तो प्रदेश नेतृत्व को करना है।

वेदप्रकाश शर्मा
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!