वरिष्ठ पत्रकार मजुपुरिया का निधन

shailendra gupta
भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार संजीव मजुपुरिया के निधन की सूचना मिल रही है। श्री मजुपुरिया ने देश के कई प्रख्यात समाचारों के अलावा हिन्दुस्तान टाइम्स जैसे अखबार को भी सेवाएं दी थी। 

उनके निधन के पश्चात मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि संजीव मजपुरिया एक बेहतर पत्रकार और कलम के धनी थे। वे मिलनसार और सदैव लोगों के मदद के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी पत्रकार और बेहतर इंसान को खो दिया। 

श्री सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।



सीएम ने जताया शोक


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव मजुपुरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री मजुपुरिया ने लंबे समय तक पत्रकार के रूप में प्रदेश की सेवा की। उनके निधन से प्रदेश ने प्रतिभा सम्पन्न पत्रकार खो दिया है। श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय श्री मजुपुरिया ने मध्यप्रदेश में अंग्रेजी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान दिया। निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुये उन्होंने पत्रकारिता के सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता नहीं किया।

श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!