सिपाहियों ने दारू पी और दीवान जी को धुन डाला, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

shailendra gupta
भोपाल। जबलपुर आरपीएफ के तीन आरक्षकों ने पहले तो जमकर शराब पी और जब पूरी तरह नशे में धुत्त हो गए तो अपने ही प्रधान आरक्षक की जमकर धुनाई कर दी। एनकेजे बैरक में हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैड कांस्टेबल को उपचार के लिये रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जीआरपी के अनुसार ड्यूटी के दौरान एनकेजे स्थित बैरक में आरपीएफ के आरक्षक लोक सिंह पट्टा, सुरेन्द्र कुमार मीना तथा जयपाल सिंह ने बोतलें खोलीं और जमकर शराबखोरी की। इसी दौरान मौके पर प्रधान आरक्षक रामलाल गर्ग पहुंच गए। किसी पुरानी रंजिश के चलते तीनों ने अपना पूरा गुस्सा प्रधान आरक्षक पर उड़ेल दिया और उस पर टूट पड़े। स्टाफ के किसी कर्मचारी ने बाद में घायल अवस्था में पड़े हैड कांस्टेबल को देखा और फिर उसे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। घायल पुलिस कर्मी को हाथ, पैर तथा सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। 

इधर घायल हैड कांस्टेबल के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में आरपीएफ निरीक्षक द्वारा न तो कोई छानबीन की जा रही है और न ही कार्यवाही। परिजनों का कहना है कि इस प्रकरण की शिकायत आरपीएफ के उच्च अधिकारियों से की जाएगी। 

एनकेजे स्थित आरपीएफ के बैरक में नशाखोरी का मामला कोई नहीं बात नहीं है, जीआरपी सूत्रों का कहना है कि आए दिन शराबखोरी के मामले आते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!