भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने बीएड में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब बीएड के लिए 28 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे। पहले रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 26 जनवरी थी लेकिन शुक्रवार से तीन दिन शासकीय अवकाश होने से छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराने का अवसर नहीं मिल पाता लिहाजा विभाग ने रजिस्ट्रेशन कराने की तारीख में इजाफा कर दिया है।
ग्रेजुएशन विभाग के आयुक्त डॉ वीएस निरंजन ने बताया कि प्रदेश के बीएड में एडमिशन देने के लिए 10 जनवरी से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू की है। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। यह एडमिशन शैक्षणिक सत्र 2011-12 के लिए दिया जा रहा है।
रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद से गुरुवार शाम तक करीब पैंतीस हजार उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जबकि करीब पच्चीस हजार उम्मीदवारों ने अपने ओरिजनल दस्तावेज का वेरिफिकेशन करा लिया है। इन सभी उम्मीदवारों को एडमिशन मैरिट के आधार एडमिशन दिया जाएगा।
विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ओरिजनल दस्तावेजों को वेरिफिकेशन कराने की तारीख भी बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तारीख 28 जनवरी थी जबकि अब 30 जनवरी तक वेरिफिकेशन कराया जा सकेगा। गौरतलब है कि पिछले साल प्रदेश के बीएड कॉलेजों में 36 हजार सीटें थी। जबकि इस साल 38 हजार सीटें हो गई हैं।