लो बीयू के एक्टिंग रजिस्ट्रार कहीं भी कर देते हैं हस्ताक्षर

shailendra gupta
भोपाल। विवादों का दूसरा नाम बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में अब एक नया मामला सामने आया है। एक नोटशीट पर हस्ताक्षर करने के बाद बीयू के एक्टिंग रजिस्ट्रार का कहना है कि हस्ताक्षर गलती से हो गए थे। 

मामला डिप्टी रजिस्ट्रार (अकादमिक) डॉ बी भारती द्वारा परीक्षा शाखा के दो कर्मचारियों का ट्रांसफर का है। भारती ने दोनों का तबादला अन्य शाखा में करने के लिए नोटशीट पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इसके बाद कर्मचारियों ने उनके कक्ष में जाकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे लेकर कर्मचारियों की उनसे तीखी बहस भी हुई थी। बीयू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर ठाकरे ने बताया कि मीडिया में खबरें आने के बाद कुलपति प्रो निशा दुबे ने उनसे पूरे मामले में सफाई मांगी।

ठाकरे ने कुलपति को पूरे मामले से अवगत कराने के बाद डॉ भारती से चर्चा की। इस बारे में डॉ भारती का कहना है कि बुधवार को काम की अधिकता होने की वजह से उनसे गलती से ट्रांसफर की नोटशीट पर हस्ताक्षर हो गए थे। कर्मचारियों से मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने नोटशीट नस्ती कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!