भोपाल। राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद प्रतिबंधित गुटखे की सप्लाय जारी है। शासकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी)की सक्रियता के कारण गुरुवार को रेलवे स्टेशन से 45 बोरा गुटखा बरामद किया गया है। यह गुटखा प्रतापगढ़ एक्सप्रेस से भोपाल लाया गया था।
जीआरपी के टीआई केएस डांडे के अनुसार, प्रतापगढ़ एक्सप्रेस से भोपाल भेजे गए 45 बोरा राजश्री गुटखा को प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर उतारा गया था। प्लेटफार्म पर रखे गुटखे के बोरों पर जब पुलिस की नजर पड़ी, तब अवैध गुटखे को बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी पुलिस को यह पता नहीं चला है कि गुटखा किसने और किसको भेजा था।