सलामतपुर के जंगलों में मिला नरकंकाल

shailendra gupta
रायसेन। करीब 4 घंटे पहले सलामतपुर के जंगलों में एक नरकंकाल की सूचना मिली है। पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है एवं उसने कंकाल मिलने की पुष्टि भी कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह कंकाल किसी पुरुष का है एवं करीब 15 दिन पुराना है। हालात यह हैं कि कंकाल में हड्डियों के अलावा कुछ भी शेष नहीं रह गया है। अत: यह पता करना मुश्किल हो रहा है कि यह किस व्यक्ति का है। इसके अलावा यह भी पता नहीं चल पाया है कि वारदात हत्या की है कि कुछ और। पुलिस इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है। तकनीकी रिपोर्टस एवं कंकाल के आसपास मिलने वाली सामग्रियों के बाद ही इस मामले में खुलासा होने की संभावना है।

कुल मिलाकर रायसेन पुलिस के सामने एक चुनौती खड़ी हो गई है। देखना यह है कि पुलिस इस कंकाल के जिंदा हो उठे सवालों का जबाव कितने समय में खोज पाती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!