भोपाल। कटनी
कांड में आज शनिवार को गिरफ्तार की गईं पूर्व विधायक सरोज बच्चन नायक की
बिना शर्त रिहाई की गई एवं रिहाई के तत्काल बाद वे फिर आंदोलन स्थल पर
पहुंच गईं हैं। यहां वो आंदोलन की नई रणनीति बना रहीं हैं। समाचार लिखे
जाते समय मीटिंग चल रही थी।
कटनी कांड में आज दिनभर सरोज बच्चन नायक की रिहाई का मामला सुर्खियों में रहा। जबलपुर में उन्हें बिना शर्त रिहाई दी गई। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कटनी पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया एवं लोगों ने एक बार फिर अपना समर्थन जताया। कटनी के बाद वे सीधे आंदोलन स्थल पर पहुंची। यहां आंदोलन की नई रणनीति बनाई जा रही है।