भोपाल। पूर्व सांसद राव साहब चुरहट रणबहादुर सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह भंवर साहब आज यहाँ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की विशेष मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कृष्ण कुमार सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, सांसद अनिल दवे, लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह, विधायक अभय मिश्रा मौजूद थे।
मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर के.के. सिंह भंवर साहब का मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प माला से आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भंवर साहब का भाजपा में आगमन पार्टी के लिये शुभ संकेत है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बड़े भाई के तथा मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के ताऊ के पुत्र हैं।