भोपाल, 10 नवंबर 2026: क्राइम के मामले में भी महिलाएं अब पुरुषों के बराबर हो गई हैं। शाहजहांनाबाद इलाके में 45 साल की महिला ने इलाके में एक बदमाश की तरह दहशत फैला रखी है। 75 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने टेरर टैक्स नहीं दिया तो, लेडी डॉन ने उसका मर्डर कर दिया।
पहले एक लड़की को किडनैप कर रेप करवाया था
मामला वाजपई नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलारी देवी की हत्या का है। पुलिस ने इस मामले में भुसावल महाराष्ट्र की रहने वाली 45 वर्षीय महिला रेखा उर्फ रीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रेखा का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। उसने एक लड़की को किडनैप किया था और फिर उसका रेप करवाया था। रेखा इलाके में एक बदमाश की तरह अपनी दहशत फैला कर रखती है। घटना वाले दिन उसने 75 वर्षीय महिला से टेरर टैक्स ₹500 मांगे थे। महिला ने पैसे देने से मना कर दिया और बुजुर्ग महिला के चेहरे पर उसके लिए डर भी नहीं था। इस बात से नाराज होकर रेखा ने वृद्ध महिला की हत्या कर दी एवं उसके आभूषण और सोने का दांत उखाड़ कर ली गई।
6 घंटे तक वह पुलिस को कंफ्यूज करती रही
पुलिस का कहना है की रेखा लोगों के साथ गाली गलौज और झगड़ा किया करती थी। जीवन यापन के लिए वह कोई रोजगार नहीं करती थी। अपराधिक गतिविधियों से ही उसका जीवन यापन होता है। पुलिस ने जब उसको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो 6 घंटे तक वह पुलिस को कंफ्यूज करती रही। जब वरिष्ठ अधिकारियों ने सवालों का जाल बिछाया तब कहीं जाकर उसने हत्या करना स्वीकार किया। रेखा के पास से वृद्ध महिला का उखाड़ा गया दांत और आभूषण बरामद हो गए हैं।

.webp)
