भोपाल पुलिस बैंड का आनंद लेना है तो यहां लिए, पब्लिक के लिए एंट्री फ्री है

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 अक्टूबर 2026
: माना कि दुनिया ऑनलाइन हो गई है और डिजिटल वर्ल्ड में बहुत कुछ है लेकिन कार्यक्रम ऐसे भी होते हैं जिनको आंखों से देखने और कानों से सुनने में ही आनंद आता है। भोपाल का पुलिस बैंड भी ऐसा ही है। यदि आपने सुना है तो आप दीवाने होंगे और यदि नहीं सुना तो बस एक बार यहां आ जाइए: 

बोट क्‍लब, शौर्य स्‍मारक भोपाल एवं पुलिस पेट्रोल पंप

मध्यप्रदेश सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा 28 अक्टूबर से 30 अक्‍टूबर तक शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक भोपाल के बोट क्‍लब, शौर्य स्‍मारक भोपाल एवं पुलिस पेट्रोल पंप जहांगीराबाद में मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।कमांडेंट सातवीं वाहिनीं श्री हितेश चौधरी ने बताया कि पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए नि:शुल्‍क आयोजित किया जा रहा है। 

उल्लेखनीय है कि 21 अक्‍टूबर पुलिस स्‍मृति दिवस एवं झंडा दिवस से 31 अक्‍टूबर राष्‍ट्रीय एकता दिवस के अवसर तक दस दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें 28, 29 एवं 30 अक्‍टूबर को सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति एवं अन्‍य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!