मध्य प्रदेश न्यूज़: बिजली कंपनी का रिश्वतखोर लाइनमैन गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

Updesh Awasthee
इंदौर, 23 अक्टूबर 2026: पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त श्री राजेश सहाय की टीम ने मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बिजली कंपनी उपभोक्ताओं से 100% ईमानदारी की उम्मीद करती है लेकिन कंपनी के कर्मचारी अपने विधिक कर्तव्य का पालन करने के बदले भी रिश्वत मांगते हैं। 

लोकायुक्त इंस्पेक्टर श्री सचिन पटेरिया ने बताया कि, ग्राम-बालोदा माझी, तहसील-बदनावर, जिला-धार निवासी 38 वर्षीय किसान श्री राजेश दास पिता श्री बालमुकुन्द दास ने एसपी लोकायुक्त के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि, पिताजी के नाम पर अस्थाई विद्युत कनेक्शन था जिसे स्थाई कनेक्शन करने हेतु आवेदक द्वारा आवेदन मय संबंधी दस्तावेजो के लाइनमैन सौरभ कुमार जैन को दिये थे। लगभग 03 माह पहले उक्त कार्य को करने के एवज में अनावेदक द्वारा 20,000/-₹ रिश्वत की मांग की गई थी। अनावेदक द्वारा आवेदक से 10,000/- नगद व 5,000/- ऑनलाइन प्राप्त किये तथा शेष 5,000/- में से आवेदक से 4,000/- शेष रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।

शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा आवेदक से 20,000/- रू० रिश्वत की मांग की गई एवं आरोपी द्वारा आवेदक से 10,000/- नगद व 5,000/- ऑनलाइन प्राप्त किये गए तथा शेष 5,000/- में से आवेदक से 4,000/- शेष रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। जिस पर आज दिनांक 23.10.2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया जिसमें आरोपी श्री सौरभ कुमार जैन को शिकायतकर्ता से 4,000/- रू. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया गया है।

आरोपी के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेपकर्ता अधिकारी
निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक श्री विवेक मिश्रा, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री पवन पटोरिया, आरक्षक श्री सतीश यादव, आरक्षक श्री कृष्ण अहिरवार की टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की इंदौर संभाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय
पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता
मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007
दूरभाष 
0731-2533160
0731-2430100 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!