SAGE University Bhopal: आधी रात तक छात्रों का प्रदर्शन VIDEO, खाने में कीड़े निकालने की शिकायत

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 सितंबर 2026:
स्वयं को Best Private University in Bhopal घोषित करने वाली सेज यूनिवर्सिटी में 27 सितंबर की रात जमकर हंगामा हुआ। सैकड़ो छात्र जिनकी संख्या 300 से अधिक बताई जा रही है, प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना है कि, दूषित खाना दिया जा रहा है। खाने में कई बार कीड़े निकल चुके हैं, प्रबंधन से शिकायत करने के बावजूद, प्रबंधन कोई कार्रवाई नहीं करता। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की ओर से इस मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है।

आरोप: खाने में लगातार कीड़े निकल रहे हैं

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब 8:00 बजे छात्रों का प्रदर्शन शुरू हुआ था जो आधी रात तक चला। छात्रों ने कैंपस में कोई हिंसा नहीं की, वह केवल अपने लिए शुद्ध भोजन की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि खाने में लगातार कीड़े निकल रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी, समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एक अधिकारी ने तो लड़कियों के सामने गालियां भी दी। 

ABVP की मध्यस्थता के बाद प्रदर्शन समाप्त 

एजेंसी से जारी हुई खबर में बताया गया है कि, सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के कैंपस स्थित छात्रावास में परोसे गए भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और भोजन की गुणवत्ता तथा मेस व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की कैंपस इकाई के कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। अभाविप कार्यकर्ताओं ने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनसे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभाला गया। 

भोपाल समाचार को मिले यूनिवर्सिटी छात्रों के व्हाट्सएप मैसेज 

Gurls hostel mai rooz hi khane mai baal nikl rahe hain
Biys hostel facility ke naam mai kn hai n gym shuru mai gym boll kar bulwaye aur abhi kn hai khana mai aaj subha kida aur raat ke special sweet mai sade hua rasgulle khane ke hygienic nhi dekhte ek incident indore mai bhi ho gaya aur abhi bhopal mai bhi
Sare baacho ne ajj awaaz uthaye hain toh unhe dabane ki kossish
Koi bade faculty support nhi
Kida niklne ke baad bhi khana nhi banaya gaya
Aur wahi khna sabne khayaa
Aur bol rahe the ki jab tum chicken khate ho toh kide toh kha hi sakte hoo 

Bilkul aur ye kya bolne ka tairika hota hai
Ye dekhiye app
Ye sab abhisek gurjar
Bolta hai
Uske pass bolne ka tarika nhi hai
Ye sab hai subham hospitality mai
Abhisek gurjar jo subham hospitlity ka manament hai usne gaali baka hai abhi baccho ko
Maa ki bhen ki
Ladkiyo ke samne


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!