मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन का प्रतिवेदन

Updesh Awasthee
दिनांक 28 सितंबर 2026:
आज लोकतंत्र की रक्षा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन आयोग कार्यालय, अरेरा हिल्स तक विशाल पैदल मार्च एवं घेराव आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। पुलिस ने लिंक रोड पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, राज्यसभा सदस्य श्री अशोक सिंह जी एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री कांतिलाल भूरिया जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी, सह-प्रभारी श्री रणविजय सिंह लोचव जी, श्रीमती संजना जाटव जी, पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी, श्री पी.सी. शर्मा जी, श्री मुकेश नायक जी, श्री सुखदेव पांसे जी, श्रीमती विजयलक्ष्मी साधौ जी, संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले जी, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा जी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बौरासी जी, सेवादल अध्यक्ष श्री अवनीश भार्गव जी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौहान जी, विधायक श्री आरिफ मसूद जी, विधायक श्री फुंदेलाल मार्को जी, विधायक श्री आतिफ अकील जी, विधायक श्री महेश परमार जी, विधायक श्री नितेंद्र राठौर जी, विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाहा जी सहित वरिष्ठ नेता श्री रवि जोशी जी, श्री महेंद्र जोशी जी, श्री जे.पी. धनोपिया जी, श्री अरुण श्रीवास्तव जी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना जी एवं ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अनोखी पटेल,कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी ने कहा यह कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, यह लड़ाई देश, मध्य प्रदेश और संविधान को बचाने की लड़ाई है। चुनाव आयोग की नियुक्ति और उसकी जवाबदेही से जुड़ी संवैधानिक व्यवस्थाओं में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल हैं।

राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया और आंकड़ों को लेकर देश के सामने सवाल रखे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्टिंग ने भी चुनाव आयोग के भीतर चल रही बातों को सामने लाया है। ऐसे मामलों में देश की जनता को पूरी सच्चाई और पारदर्शिता के साथ जानकारी मिलनी चाहिए।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल हैं। ERO की कानूनी भूमिका और SIR की प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब संविधान और कानून के आधार पर दिया जाना चाहिए।

आज जरूरत है कि देश व्यक्ति या सत्ता के आधार पर नहीं, बल्कि संविधान, कानून और लोकतांत्रिक संस्थाओं के आधार पर चले।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा लोकतंत्र की नींव जनता के वोट और उसके भरोसे पर टिकी है। चुनाव में जीत-हार होती रहती है, लेकिन चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बना रहना सबसे जरूरी है।

कांग्रेस ने 2014 और 2019 के जनादेश को स्वीकार किया, लेकिन 2024 के चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाए हैं। इन सवालों का जवाब तथ्यों और पारदर्शिता के साथ मिलना चाहिए।
मैंने अपने बूथ का उदाहरण भी दिया है, जहां भाजपा का कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहा था, फिर भी भाजपा को करीब 300 वोट मिले। यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है, लेकिन ऐसे सवालों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी और युवाओं में नशे जैसे गंभीर मुद्दे हैं। सरकार को इन सवालों पर जवाब देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी ने कहा कि यह लड़ाई किसी पार्टी की सत्ता की नहीं, बल्कि आम आदमी के वोट, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। अगर किसी के वोट पर सवाल उठता है तो कांग्रेस जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि युवा रोजगार मांग रहा है, किसान समर्थन मूल्य मांग रहा है, महिलाएं सुरक्षा चाहती हैं और दलित-आदिवासी जल-जंगल-जमीन के अधिकार की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटका रही है। परीक्षाओं और मतदाता सूची की प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सिंघार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता, ईवीएम और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का भरोसा बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमें गांव के उस आम व्यक्ति के लिए लड़ना है जो लोकतंत्र से उम्मीद लगाए बैठा है। संविधान, लोकतंत्र और डॉ. आंबेडकर के सपनों की रक्षा के लिए जनता की आवाज को बूथ तक पहुंचाना होगा। रिपोर्ट: मुकेश नायक, अध्यक्ष मीडिया विभाग, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!