उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है, शहर काजी ने कहा: अफवाहों पर ध्यान न दें

Updesh Awasthee
उज्जैन, 28 सितंबर 2026:
सिंहस्थ-2028 के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अनुरोध एवं उज्जैन के बुजुर्गों के निर्देशन में सभी वर्ग और समुदाय उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। उज्जैन के विकास के लिए अपने घरों-धर्मस्थलों को हटा रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री ने भी अपना पैतृक निवास समर्पित किया है। इसी क्रम में शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है। कोई विवाद की स्थिति नहीं है। उज्जैन प्रशासन और शहर काजी ने भी आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।  

उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह का बयान


उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं, मास्टर प्लान के हिसाब से मार्गों का चौड़ीकरण चल रहा है। इसमें अच्छी बात यह है कि सभी धर्म-समुदाय के लोग स्वतः इसमें अपना योगदान दे रहे हैं। उनके मकान, धर्मस्थल जो भी बीच में आ रहे हैं, उन्हें वे स्वतः हटा रहे हैं। इसी क्रम में छत्री चौक पर आज शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वतः हटाया जा रहा है। मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।  

अफवाहों पर ध्यान न दें: उज्जैन शहर काजी खली कुर्रे रहमान

उज्जैन शहर काजी खली कुर्रे रहमान ने मस्जिद का मामला रात में ही आपसी सहमति से सुलझ गया था। ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिसके लिए किसी को वहाँ जाने की आवश्यकता हो। जिस कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया गया है, उसे पूरा किया जा रहा है। सभी से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाहों के कारण घर से बाहर निकलकर अनावश्यक रूप से मौके पर न जाएं। रिपोर्ट: आलोक शर्मा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!