भोपाल समाचार, 14 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जहां मुगल काल के पहले से सांप्रदायिक सद्भाव के ऐतिहासिक उदाहरण देखने को मिलते हैं। जहां नवाब के खिलाफ आजादी की लड़ाई सभी ने मिलकर लड़ी, आज श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर ऐसे भोपाल की शांति भंग करने की साजिश की जा रही है।
आगे बढ़ने से पहले, यह बताना जरूरी है कि भोपाल एक ऐसा शहर है जहां किसी का संख्या बल काम नहीं है। अल्पसंख्यक भी अल्पसंख्यक नहीं है, बल्कि पर्याप्त है और शक्तिशाली हैं। यह बताना भी जरूरी है कि, भारत के दूसरे शहरों की तरह भोपाल में किसी भी अफवाह से कोई आग भड़कती है। हां कुछ लोग हैं जो आपत्तिजनक बयान देते रहते हैं लेकिन उनकी राजनीति केवल बयानों तक सीमित है। यह बताना भी जरूरी है कि भोपाल एक ऐसा शहर है जो अपनी तरक्की के लिए काम कर रहा है। यहां के लोग किसी भी गोलबंदी को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भोपाल अब सरकारी बाबू का शहर नहीं है, यहां एजुकेशन है, दर्जनों प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, बड़े अस्पताल हैं, इंडस्ट्री है और इंदौर के बाद भोपाल से भी सैकड़ो प्रोडक्ट एक्सपोर्ट किया जा रहे हैं। कुल मिलाकर भोपाल एक ऐसा शहर है जो अफवाह से बचते हुए, तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मारपीट का एक मामला, थाने में दर्ज नहीं करवाया, लेकिन सोशल मीडिया पर हंगामा
फेस्टिवल सीजन के कारण भोपाल के पुलिस कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर पहले से ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। इसका मतलब है कि यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर गलत जानकारी देता है, और कोई व्यक्ति ऐसी गलत जानकारी को आगे प्रसारित करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। उसको गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसे सोशल मीडिया हैंडल्स को डाउन करवाया जा सकता है।
बात सिर्फ इतनी सी है कि कुछ लोगों के बीच में लड़ाई हुई है। मारपीट करने वालों ने एक गरीब व्यक्ति का मोबाइल तोड़ दिया। उसको चोट भी आई है। अपराध हुआ है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है जैसा सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत ले ली है, शिकायत करने वाला, अपराधियों को पहचान नहीं पा रहा है। कुछ शरारती तत्वों ने पीड़ित व्यक्ति को एक कहानी याद करवाई और बयान देते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मारपीट के अलावा किसी भी प्रकार के आरोप की कोई पुष्टि नहीं हो पा रही है, लेकिन एक साजिश के तहत माहौल ऐसा बनाया जा रहा है ताकि भोपाल की शांति भंग हो जाए।
सोशल मीडिया पर जिस प्रकार के वीडियो वायरल किया जा रहे हैं, उनमें से कोई भी यह मांग नहीं कर रहा है कि पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए, बस एक नॉरेटिव सेट किया जा रहा है। खास बात है कि उन लोगों को, यह नहीं पता कि भोपाल में इनकी संख्या कम नहीं है। इनको किसी बाहर वाले की जरूरत नहीं है, यह अपने आप में सक्षम है, और समझदार भी है।
उम्मीद है भोपाल पुलिस इस मामले को जल्द ही नियंत्रित कर लेगी।

