अनूपपुर का आशीर्वाद अस्पताल सील

Updesh Awasthee
अनूपपुर, वेद शर्मा:
जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। टीम को अस्पताल में नियुक्त चिकित्सक की गैरमौजूदगी में गंभीर मरीजों का उपचार किए जाने सहित कई अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद अस्पताल को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया गया।

सीएमएचओ डॉ. अलका तिवारी ने बताया कि छील्पा निवासी फुलमत चौधरी की दो दिन पूर्व अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। निरीक्षण के दौरान चार मरीज भर्ती मिले, जिनमें दो गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं दो सामान्य मरीजों को घर भेज दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि तीन मरीजों का डायलिसिस जिम्मेदार चिकित्सक की मौजूदगी के बिना किया गया था। दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!