भोपाल, 25 अगस्त 2026: देशभर में तमाम आंदोलन होने के बावजूद मध्य प्रदेश का कर्मचारी चयन मंडल मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। समूह-3 उपयंत्री यानी सब इंजीनियर, मानचित्रकार और अन्य समकक्ष पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा अचानक रद्द कर दी। मंडल ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि, सरकार के कई विभाग ठीक प्रकार से काम नहीं कर रहे हैं इसलिए हम परीक्षा नहीं लेंगे। आप बताइए, इस दलील की भी कोई तुक बनती है।
यहां समझिए - गलती किसने की और परेशान किसको किया जा रहा है
राजधानी भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, Madhya Pradesh Employees Selection Board, Bhopal द्वारा जारी Notice के अनुसार, इस Joint Recruitment Exam-2026 का Advertisement दिनांक 18.08.2026 को जारी किया गया था और उसी दिन से Online Applications भी आमंत्रित किए जा रहे थे, लेकिन इस Advertisement के जारी होने के बाद, कई अन्य Government Departments और उनके Government Undertakings (शासकीय उपक्रमों) से भी खाली Sub-Engineers के Posts को भरने के लिए नए Demand Letters (मांग पत्र) Employee Selection Board को प्राप्त हुए हैं। इन सभी नए Demand Letters को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय लिया गया है ताकि एक ही निर्धारित Time Limit (समय सीमा) के भीतर अधिक से अधिक संख्या में Sub-Engineers की Appointment (नियुक्ति) की जा सके। इसी वजह से वर्तमान Process को रोककर नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया गया है।
MPESB की सूचना से स्पष्ट होता है कि गलती सरकारी विभागों द्वारा की गई। उन्होंने समय पर अपनी वैकेंसी ओपन नहीं की। या फिर शायद गलती कर्मचारी चयन मंडल द्वारा की गई, उन्होंने सभी विभागों से निर्धारित समय पर वैकेंसी की जानकारी नहीं मांगी। शायद उन्होंने सरकारी विभागों को रिक्त पदों की जानकारी भेजने के लिए कोई लास्ट डेट दी ही नहीं थी। दोनों में से जो भी गलत हो, लेकिन कैंडिडेट तो गलत नहीं है ना।
MPESB को करना क्या चाहिए था
कर्मचारी चयन मंडल केवल एक परीक्षा एजेंसी है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति का काम डिपार्टमेंट खुद करते हैं। रिक्त पदों की संख्या 1000 हो या ढाई हजार, इससे क्या फर्क पड़ता है। मंडल का काम केवल परीक्षा का आयोजन करना है। पहले भी कई बार परीक्षा की घोषणा कर देने के बाद रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस बार भी हो जाती तो क्या नया होने वाला था। यदि फिर भी कोई टेक्निकल प्रॉब्लम थी तो, जितने रिक्त पदों के लिए कोई विशेष प्रकार की समस्या आने वाली थी, उस डिपार्टमेंट की डिमांड को रिजेक्ट कर देना चाहिए था। उनको बोलते कि आपने देर से वैकेंसी दी है, अब अगली परीक्षा में शामिल करेंगे।
अब आगे क्या होगा?
MPESB विभिन्न Departments से मिले इन सभी नए Posts को शामिल करने के बाद एक Updated Rulebook और नया Advertisement जारी करेगा। इसके साथ ही एक नया Exam Schedule और नई Dates (तिथियां) भी यथाशीघ्र (as soon as possible) घोषित की जाएंगी।
Candidates के लिए बेहद Important Information:
दोबारा करना होगा Apply: जिन Candidates ने पुराने Advertisement के तहत पहले ही अपना Application Form भर दिया था, उन्हें नए Exam Schedule/Advertisement के अनुसार दोबारा से Apply करना होगा।
Exam Fee होगी Refund: ऐसे सभी Candidates द्वारा पहले भरे गए Application Forms की पूरी Exam Fee को Board द्वारा Refund (वापस) कर दिया जाएगा।
यह Notice Madhya Pradesh Employees Selection Board, Bhopal के Controller (नियंत्रक) द्वारा 24.08.2026 को जारी किया गया है।

