सुधार एवं माफी

Updesh Awasthee
हमारे पोर्टल पर दिनांक 06.08.2026 को प्रकाशित लेख - “शिवराज सिंह के बेटे का पनीर पकड़ा?, रायपुर में हुई कार्रवाई, जांच के लिए लैब भेजा”
(URL: https://www.bhopalsamachar.com/2026/08/shivraj-singh-son-paneer-seized-raipur.html)
के संबंध में स्पष्ट, बिना शर्त और प्रमुख सुधार एवं माफी। हमारे उक्त लेख में श्री कार्तिकेय सिंह चौहान, उनके परिवार तथा “सुधामृत” ब्रांड (मैसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी) का उल्लेख किया गया था। हम स्पष्ट रूप से और बिना किसी शर्त के घोषणा करते हैं कि:श्री कार्तिकेय सिंह चौहान, उनके परिवार तथा “सुधामृत” ब्रांड का कथित तस्करी/जब्ती या उत्पादों में किसी भी प्रकार की मिलावट से कोई संबंध नहीं था।  

सक्षम नियामक प्राधिकरण (FSSAI/राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन) द्वारा यह पाया गया है कि “सुधामृत” ब्रांड के उत्पाद उपभोग के लिए सुरक्षित हैं तथा कानूनी मानदंडों के अनुरूप हैं। उक्त लेख में श्री कार्तिकेय सिंह चौहान तथा उनके परिवार का नाम लेना/चित्रण करना तथ्यात्मक रूप से पूर्णतः आधारहीन था।

हम उपरोक्त त्रुटिपूर्ण प्रकाशन के लिए श्री कार्तिकेय सिंह चौहान, उनके परिवार, मैसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी तथा “सुधामृत” ब्रांड से बिना शर्त माफी मांगते हैं। उक्त लेख को हमने अपने पोर्टल से और सोशल मीडिया पेज/प्रोफाइल, चैनल, अकाउंट से पूर्ण रूप से हटा दिया है। भविष्य में इस प्रकार की कोई सामग्री प्रकाशित नहीं की जाएगी। हम अपने पाठकों से भी क्षमा याचना करते हैं।
संपादक
भोपाल समाचार
(bhopalsamachar.com)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!