BHOPAL की 50 से ज्यादा कॉलोनियों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 अगस्त 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले साल 1 महीने में 5 इंच बारिश हुई थी और इस बार एक दिन में 7 इंच बारिश हो गई। चारों तरफ पानी ही पानी था। इसके कारण भोपाल की 50 से ज्यादा कॉलोनियों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। रात भर बिजली बंद रही, सुबह दूध और ड्रिंकिंग वॉटर की सप्लाई भी नहीं हो पाई। घरों में पानी भर गया, संपत्ति का काफी नुकसान हुआ। 

भोपाल में शनिवार रात से बारिश शुरू हो गई थी, जो सोमवार दोपहर तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की हो रही है। लंबे समय बाद हुई बारिश की वजह से कोलार रोड, नारियलखेड़ा, शिव नगर, करोंद, बैरसिया रोड, गांधी नगर, होशंगाबाद रोड, अयोध्या बायपास, रायसेन रोड, बैरागढ़ समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि इसका एक फायदा भी हुआ, कलियासोत डैम में 1 फीट, केरवा में 3 फीट और कोलार डैम में 1 फीट पानी की बढ़ोतरी हुई है।

भोपाल-बैरसिया रोड बंद करना पड़ा

भोपाल-बैरसिया रोड स्थित ईंटखेड़ी के पास से गुजरी बाणगंगा नदी उफान पर आ गई। इस वजह से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। जिससे यह रास्ता बंद हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि एहतियान के तौर पर रास्ता बंद किया गया है। 

भोपाल शहर के कितने इलाके प्रभावित हुए 

पुराने शहर के राजेंद्र नगर, शिव नगर, निशातपुरा, करोंद समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। घरों में पानी भरने से लोगों का खासा नुकसान हुआ है।
वीआईपी रोड पर खानूगांव चौराहे के पास सुबह एक पेड़ गिर गया। इस वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जेपी हॉस्पिटल कैम्सप में भी पेड़ गिरा।
पुराने शहर की वसुंधरा कॉलोनी में दो फीट तक पानी भर गया। कारें आधी डूब गईं।
जेल रोड स्थित नयापुरा में एक श्मशान घाट के आसपास पानी भर गया।
सांई बाबा रेसीडेंसी कैलाश नगर बैरागढ़ में एक फीट तक पानी भर गया। इस वजह से कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोलार रोड पर डी-मार्ट चौराहा स्थित जानकी अपॉर्टमेंट के बेसमेंट में पानी भर गया। यहां बिजली के मीटर तक पानी पहुंच गया। इस कारण करंट फैलने का खतरा रहा। निगम की दमकल की मदद से पानी बाहर निकाला जा रहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!