Dhruv Rathee को क्या हुआ? सोनम को छोड़कर भूतों की कहानी सुना रहा है

Updesh Awasthee
सेंट्रल न्यूज़ रूम, 19 जुलाई 2026
: भारत में सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ध्रुव राठी का आज नया वीडियो आया। उम्मीद थी कि वह कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए अपने सवा तीन करोड़ फॉलोवर्स से अपील करेगा कि, सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर मंतर से संसद भवन तक मार्च करें। अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और लोकतंत्र की रक्षा करें लेकिन आश्चर्य कि वह अपने वीडियो में भूतों की कहानी सुना रहा है। जिसका भारत के वर्तमान और भविष्य से कोई रिलेशन ही नहीं बनता। 

What's Happening to Dhruv Rathee? From Sonam Case to Ghost Stories, Here's Why

ऐसा नहीं है की ध्रुव राठी ने कॉकरोच जनता पार्टी का कभी सपोर्ट नहीं किया। 21 मई को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करके कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या को लेकर सपोर्ट किया था। फिर 29 मई  को यूट्यूब पर एक वीडियो में ध्रुव राठी ने कॉकरोच जनता पार्टी की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा था कि, यह जनता का गुस्सा है, जो कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स के रूप में दिखाई दे रहा है। लेकिन इसके बाद ध्रुव राठी ने बड़ी ही चतुराई के साथ खुद को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से अलग कर लिया। उम्मीद थी कि जंतर मंतर के आंदोलन के दौरान ध्रुव राठी का कॉकरोच जनता पार्टी को लाइव सपोर्ट मिलेगा। जैसे चुनाव के टाइम बैक टू बैक धमाकेदार वीडियो आ रहे थे, ऐसा ही कुछ होगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जंतर मंतर से अभिजीत दीपके ने ध्रुव राठी को वीडियो कॉल किया तो ध्रुव राठी ने आंदोलन को बाद औपचारिक सा समर्थन दिया। 

सोनम ने अपनी जान दाव पर लगा दी और ध्रुव राठी एक दिन के लिए भी नहीं आए?

सोनम वांगचुक मूल रूप से एक पर्यावरण विद् है और आजकल लद्दाख राज्य के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन जब उन्होंने देखा कि छात्रों का आंदोलन शुरू हो गया है और वह कमजोर पड़ रहे हैं तो उनको सपोर्ट करने के लिए सोनम ने अपनी जान दाव पर लगा दी, लेकिन आश्चर्य की ध्रुव राठी सिर्फ एक दिन के लिए भी इस आंदोलन में शामिल होने नहीं आए। सवाल तो बनता है कि ऐसा क्यों? 

सवाल तो बनता है कि, 
  • ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर केवल एक वीडियो ही क्यों जारी किया, जबकि यह भारत का बड़ा मुद्दा है। 
  • ध्रुव राठी ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा? जबकि सोशल मीडिया पर लाखों विद्यार्थी शिक्षा मंत्री की स्थिति की मांग कर रहे हैं। 
  • सवाल तो बनता है कि क्या ध्रुव राठी को, अभिजीत दीपके का बढ़ते हुए कद से डर लग रहा है। 
  • सवाल तो बनता है कि जब भारत के युवा सड़कों पर उतर आए हैं तो ध्रुव राठी अपने घर में क्यों बैठे हुए हैं? अपने देश के लिए इतना भी नहीं कर सकते?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!