DATIA BREAKING VIDEO - नरोत्तम मिश्रा के 3000 से ज्यादा समर्थकों ने पथराव किया, कई घायल, रात भर हाईवे जाम रहा

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश के दतिया में वह सब कुछ हो गया जिसकी उम्मीद कभी किसी ने नहीं की थी नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने पहले तो दतिया बाजार बंद कराया और उसके बाद नेशनल हाईवे नंबर 44 पर चक्का जाम कर दिया। सारी रात चक्का जाम चला रहा। सुबह 4:00 बजे पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। दोनों तरफ से कई लोगों के घायल होने की खबर है। 

Datia Violence: Over 3,000 Alleged Narottam Mishra Supporters Accused of Stone-Pelting, Several Injured

दतिया के पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने बताया कि, "कल दतिया शहर में 3000 से ज़्यादा उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने बाज़ार बंद कराने की कोशिश की। वे कल शाम 6 बजे से ही 'चक्का जाम' के लिए यहां बैठे थे। कलेक्टर और मैंने उनसे कई बार यहां से हटने और 'चक्का जाम' खत्म करने के लिए बात की। इसकी वजह से लगभग 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। आस-पास के ज़िले भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अचानक पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद पथराव और तेज़ हो गया। हमारे 6 से ज़्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वे सभी अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे और एडिशनल SP को भी चोटें आईं। 

पथराव के बाद का दृश्य

फिर हमने दोबारा आंसू गैस के गोले छोड़े और सख्ती दिखाते हुए उन्हें भगया। वे अभी भी छिपे हुए हैं। उनसे कहा गया है कि या तो सरेंडर करें या शांति से चले जाएं। 'चक्का जाम' बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक जाम को हटाया जा रहा है। पूरे ज़िले में पुलिस बल तैनात है।"

दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल का बयान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!