DATIA में BJP कार्यालय पर नरोत्तम समर्थकों का कब्जा, बाहर कलेक्टर एसपी सहित फुल फोर्स

Updesh Awasthee
दतिया, 11 जुलाई 2026:
विधानसभा उपचुनाव में टिकट की दावेदारी के बाद शुरू हुई राजनीतिक बगावत अब हिंसा पर उतर आई है। इस्तीफा दे चुके नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने दतिया में भाजपा कार्यालय पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी ऑफिस के बाहर कलेक्टर एसपी सहित फुल फोर्स मौजूद है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। एसपी दतिया ने उपद्रवियों की संख्या 3000 से अधिक बताई है। इसमें दतिया के अलावा भितरवार, डबरा और झांसी के लोग भी शामिल हैं। 

Datia: Narottam Mishra Supporters Occupy BJP Office, Collector and SP Lead Heavy Police Deployment Outside

पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल ने बताया कि, 3000 से अधिक हुडदंगियों ने नेशनल हाईवे नंबर 44 जाम कर दिया था। यह चक्का जाम 10 घंटे से अधिक चला। इसके कारण ग्वालियर और झांसी की तरफ 15-15 किलोमीटर से अधिक ट्रैफिक जाम हो गया। इसमें झांसी, छतरपुर और टीकमगढ़ से ग्वालियर की तरफ जाने वाली एंबुलेंस भी थी। रात भर चक्का जाम के बाद सुबह 4:00 बजे पुलिस और नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बीच में मुठभेड़ हुई। इसमें सपा और एडिशनल एसपी सहित पुलिस के 6 जवान घायल हुए हैं। एसपी खंडेलवाल का कहना है कि उन्होंने पत्थर मारे थे और हमने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसलिए उनकी तरफ से कोई घायल नहीं हुआ। 

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा कार्यालय पर कब्जा

एसपी खंडेलवाल ने बताया कि वह लोग पहले हाईवे के आसपास खेतों में छुप गए थे और फिर वह सब भाजपा कार्यालय में आ गए हैं। बताया गया है कि, भाजपा के कार्यालय में जो लोग मौजूद हैं उन्होंने नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है और दतिया के जिला अध्यक्ष का, समस्त कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सैकड़ो वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग भाजपा से इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। मतलब जिन लोगों ने भाजपा से इस्तीफा दिया है उन लोगों ने ही भाजपा कार्यालय पर कब्जा कर लिया है। 

डबरा, भितरवार और झांसी के लोग भी शामिल

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हुड़दंग में केवल दतिया विधानसभा नहीं बल्कि डबरा, भितरवार और झांसी के लोग भी शामिल हैं। शाम 6:00 बजे के बाद कई गाड़ियों में लोग दतिया आए। अभी भी दतिया में झांसी की गाड़ियां खड़ी हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!