अलीराजपुर में सैकड़ो करोड़ के घोटाले के दस्तावेज नष्ट करने का प्रयास, कलेक्टर पर भी शक

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, 10 जुलाई 2026:
आजकल चारों तरफ से भ्रष्टाचार के मामलों की खबरें आ रही हैं। मध्य प्रदेश के ट्राइबल एरिया आलीराजपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां पर हजारों की संख्या में सरकारी दस्तावेज नष्ट करने का प्रयास किया गया। मीडिया ने डॉक्यूमेंट को पकड़ा और कलेक्टर को सूचना दी लेकिन कलेक्टर ने वैसी कार्रवाई नहीं की जैसी एक निष्पक्ष अधिकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ करता है। बल्कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। 

प्रशासन से पूछे 15 तीखे सवाल 

मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल (रावत) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शिकायत भेजकर स्वतंत्र SIT जांच, दोषी अधिकारियों पर एफआईआर और सभी अभिलेखों के फिजिकल वेरिफिकेशन की मांग की है। महेश पटेल ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों, टेंडर और भुगतान से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज खुले में मिलने से रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और गड़बड़ी की आशंका पैदा हुई है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महेश पटेल ने पत्र में प्रशासन को 15 सवालों के घेरे में लिया:

- करोड़ों के गोपनीय दस्तावेज खुले खंडहर में कैसे पहुंचे, इसके लिए जिम्मेदार कौन है
- यदि दस्तावेज महत्वहीन थे तो मीडिया के आते ही उन्हें हटाने की कोशिश क्यों हुई
- रिकॉर्ड रूम होते हुए भी दस्तावेज बाहर फेंकने की अनुमति किसने दी
- कार्रवाई सिर्फ कनिष्ठ कर्मचारियों पर होगी या सहायक आयुक्त और अन्य अधिकारियों पर भी FIR होगी
- खुले में मिले दस्तावेजों में निर्माण, भुगतान और टेंडर से जुड़े संवेदनशील रिकॉर्ड शामिल थे या नहीं
- पिछले 5 वर्षों में कितने सरकारी रिकॉर्ड नष्ट किए गए और क्या वैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई
- दस्तावेजों का दुरुपयोग या गुम होने पर कानूनी जिम्मेदारी किसकी होगी
- प्रदेश भर के जनजातीय कार्य कार्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन का विशेष ऑडिट होगा या नहीं
- विभाग यह प्रमाणित कर सकता है कि कोई रिकॉर्ड गायब या नष्ट नहीं हुआ
- फिजिकल वेरिफिकेशन कब होगा, जांच रिपोर्ट कब तक आएगी और क्या उसे सार्वजनिक किया जाएगा
- लापरवाही से शासकीय या सार्वजनिक धन को नुकसान हुआ तो भरपाई किससे होगी
- दोषी अधिकारियों के नाम और उनके खिलाफ कार्रवाई जनता को बताई जाएगी या नहीं 
रिपोर्ट: नवीन सेन। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!