दतिया में नरोत्तम मिश्रा की बगावत, बाजार बंद, हाईवे जाम कर दिया, जिला अध्यक्ष का इस्तीफा

Updesh Awasthee
दतिया, 10 जुलाई 2026:
विधानसभा उपचुनाव में टिकट करते ही भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा ने बगावत कर दी है। उनके समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा ने इस्तीफा दे दिया है। जैसे ही यह खबर दतिया में आई नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने दतिया बाजार बंद करवा दिया और हाईवे जाम कर दिया है। समाचार के लिखे जाने तक न्यूनतम मिश्रा के समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही थी और दतिया में कई जगह प्रदर्शन चल रहे हैं। 

Datia Bypoll: Narottam Mishra’s Alleged Revolt Sparks Market Shutdown, Highway Blockade

नरोत्तम मिश्रा पिछले 5 घंटे से अज्ञात स्थान पर हैं। दोपहर 3:33 बजे सोशल मीडिया पर उन्होंने आखिरी बार बड़ौनी गांव में अपने जनसंपर्क का वीडियो अपलोड किया था। शायद इसके बाद उन्हें सूचना दे दी गई थी कि, मैंडेट पर आशुतोष तिवारी का नाम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आधिकारिक घोषणा कर दिए जाने के बावजूद नरोत्तम मिश्रा मीडिया और पब्लिक के सामने नहीं आए। बाद में वह कोई भी बयान दें लेकिन आज की घड़ी और राजनीति की मान्यताएं यह स्पष्ट करती है की टिकट कट जाने के बाद से नरोत्तम मिश्रा लगातार अपने समर्थकों के संपर्क में है और उनकी अनुमति से ही दतिया का बाजार बंद करवाया गया एवं हाईवे पर चक्का जाम करवाया जा रहा है। वह अपने समर्थकों के साथ नहीं है लेकिन इस प्रकार के प्रदर्शन में हमेशा यही माना जाता है कि नेता की अनुमति के बाद ही समर्थकों द्वारा ऐसे प्रदर्शन किए जाते हैं। 

भाजपा में नरोत्तम मिश्रा का भविष्य खतरे में

टिकट कट जाने के बाद कहा जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी ने नरोत्तम मिश्रा के लिए कोई दूसरी महत्वपूर्ण भूमिका सोच रखी होगी। दतिया से टिकट नहीं दिया जा रहा इसलिए उनका कोई ऐसा पद दिया जाएगा, ताकि उनका सम्मान बरकरार रहे लेकिन दतिया बाजार बंद और विरोध प्रदर्शन, हाईवे पर चक्का जाम इत्यादि की घटनाओं की बात भारतीय जनता पार्टी में नरोत्तम मिश्रा का भविष्य खतरे में आ गया है।

नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया 

लेटेस्ट न्यूज़ है, नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नाम अपने इस्तीफा में लिखा है कि, मैं रघुवीरसिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दतिया अपने समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बातचीत करने के बाद निर्णय लेता हूँ कि पार्टी द्वारा दतिया विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में लिया गया निर्णय एकतरफा एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुये दिया गया है।

मैं अपने समस्त पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, बड़ौनी पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, दतिया विधानसभा के 6 मण्डलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, दतिया, बड़ौनी के समस्त पार्षदगण तथा दतिया विधानसभा की 291 बूथों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित सामूहिक रूप से दायित्वों से इस्तीफा देते है एवं पार्टी चौबीस घण्टे में प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी को नहीं बनाती है तो पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देंगे। पूरी ताकत से विरोध करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!