भोपाल, 10 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है, भोपाल में भाजपा की महापौर हैं और वार्ड नंबर 62 में भाजपा के पार्षद हैं लेकिन अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान पार्टी का झंडा नहीं देखा जाता। आज भाजपा पार्षद राजेश चौकसे के ऑफिस पर बुलडोजर चल गया। वह नगर निगम के पार्षद है और नगर निगम के बुलडोजर ने उनका ऑफिस तोड़ दिया।
भोपाल वार्ड नंबर 62 के पार्षद राजेश चौकसे का ऑफिस तोड़ा
भोपाल शहर के आनंद नगर क्षेत्र में हाईवे और ओवर ब्रिज के कारण सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। आनंद नगर में सड़क के दोनों और तोड़फोड़ और निर्माण कार्य चल रहे हैं। आनंद नगर तिराहे पर प्राइम लोकेशन पर नगर निगम की दुकानें हैं। इन दुकानों के ऊपर वार्ड पार्षद राजेश चौकसे अपना ऑफिस बनवा रहे थे। शुक्रवार 10 जुलाई 2026 की सुबह नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने वार्ड पार्षद के अंडर कंस्ट्रक्शन ऑफिस को तोड़ दिया। नगर निगम की टीम ने बताया कि यह एक अवैध निर्माण था। मौके पर भारी पुलिस बाल्टीनाथ किया गया था।
कमिश्नर संस्कृति जैन ने धोखा दिया?
पार्षद श्री राजेश चौकसे ने बताया कि, सड़क के चौड़ीकरण के दौरान कई दुकानों, मंदिर और पुलिस चौकी के साथ मेरा ऑफिस हटा दिया गया था। तब मैं जनता की समस्याएं सुनने के लिए, नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन से किसी दूसरे स्थान की मांग की थी। उनकी अनुमति पर ही कंस्ट्रक्शन किया जा रहा था, लेकिन आज अचानक नगर निगम की टीम आ गई।

.webp)