बैतूल, 18 जुलाई 2026: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मध्य प्रदेश में लागू होने जा रही समान नागरिक संहिता पर आपत्ति है। उन्होंने सरकार से पूछा कि यूसीसी की आवश्यकता क्यों पड़ रही है और इस विषय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जनता की क्या राय सामने आई है।
MP Uniform Civil Code: Leader of Opposition Umang Singhar Raises Objections
सिंघार ने शनिवार को बैतूल में कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर विधानसभा में सरकार का पक्ष सुनने और विस्तृत चर्चा के बाद अपनी रणनीति तय करेगी। सिंघार ने तर्क दिया कि देश की आजादी के दशकों बाद अब यूसीसी लाने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर समाज के विभिन्न वर्गों को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
मांग- सुझावों को सार्वजनिक करे सरकार
नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि सरकार यूसीसी को लेकर जिला स्तर पर मिले सुझावों और जनता की वास्तविक राय को सार्वजनिक करे। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस विधानसभा में इस विषय पर विस्तृत चर्चा के बाद ही अपना रुख स्पष्ट करेगी।

.webp)