Datia By-Election: आशुतोष तिवारी के खिलाफ कांग्रेस एक बड़ा धमाका प्लान कर रही है

Updesh Awasthee
भोपाल, 16 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर चुनाव रोचक होता चला जा रहा है। एक तरफ भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है जिनके बारे में लोगों को पॉजिटिव नेगेटिव कुछ भी पता नहीं है। वहीं दूसरी तरफ दतिया के राजा घनश्याम सिंह ने कांग्रेस का टिकट लेकर अपनी दतिया वापस पाने के लिए चुनावी संघर्ष शुरू कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं आशुतोष तिवारी पर हमला करने के लिए कांग्रेस की टीम एक बड़ा धमाका प्लान कर रही है। 

Datia Bypoll: Congress Plans Big Move Against Ashutosh Tiwari

विधानसभा चुनाव 2023 में दतिया सीट से भाजपा चुनाव इसलिए हर गई थी क्योंकि उनके प्रत्याशी श्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया में सभी लोग जानते थे। इसलिए उपचुनाव में भाजपा ने एक ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारा है जिसको दतिया में कोई नहीं जानता। इसका एक फायदा है कि, कैंडिडेट को लेकर कोई नेगेटिव वोटिंग नहीं होगी, लेकिन एक नुकसान भी है। ऐसे कैंडिडेट को लेकर कोई भी नॉरेटिव सेट किया जा सकता है। लोगों को कुछ नहीं पता, लोगों का कोई व्यक्तिगत संबंध भी नहीं है, इसलिए लोग आसानी से विश्वास कर लेंगे। कांग्रेस पार्टी इस बात का पूरा फायदा उठाने वाली है। 

Datia Bypoll: Congress Plans a Big Political Surprise Against Ashutosh Tiwari

राजा दिग्विजय सिंह किसी भी कीमत पर राजा घनश्याम सिंह को दतिया जिताना चाहते हैं। जैसा कि होता है, राजा साहब जी चुनाव में रुचि ले रहे होते हैं, अपना पूरा नेटवर्क लगा देते हैं। अब राजा साहब का नेटवर्क आशुतोष तिवारी की कुंडली बना रहा है। श्री आशुतोष भाजपा संगठन में कहां-कहां पोस्टेड रहे। कार्यकर्ताओं के साथ उनका व्यवहार क्या था, कार्यकर्ताओं के साथ उनके विवाद क्या थे। श्री आशुतोष तिवारी की आय का साधन क्या है। उनके पास कितनी संपत्ति है। इत्यादि सभी प्रश्नों के उत्तर तलाशे जा रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, इस एक्सरसाइज के दौरान उनके हाथ कुछ बड़ा लग गया है। डॉक्यूमेंट कलेक्ट किए जा रहे हैं और पूरी फाइल कंपाइल होने के बाद एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!