मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ओबीसी आंदोलन: उमंग सिंघार की लीडरशिप में धमाकेदार प्रदर्शन

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राजधानी भोपाल में मोर्चा संभाल लिया है। आज विधानसभा के पहले दिन 27% ओबीसी आरक्षण के लिए उमंग सिंघार की लीडरशिप में धमाकेदार प्रदर्शन हुआ। 

OBC Protest in Bhopal: Massive Demonstration Led by Umang Singhar

श्री उमंग सिंघार ने बताया कि, इस अवसर पर मेरे साथ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सचिन यादव जी, विधायक श्री रामकिशोर दोगने जी, विधायक श्री कैलाश कुशवाहा जी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी तथा ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एडवोकेट श्री धर्मेंद्र कुमार जी उपस्थित रहे। ओबीसी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में हम सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ साथ हैं।

मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता से पहले ओबीसी बिल लाना चाहिए था।

ओबीसी आंदोलन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई

भोपाल में हुए ओबीसी आंदोलन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई की स्थिति भी बनी। पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सेकंड लाइन के नेताओं को हिरासत में ले लिया था। प्रदर्शनकारियों को डिस्टर्ब करने के लिए पानी की बंदूक से फायरिंग की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!