भोपाल, 20 जुलाई 2026: संभाग के कमिश्नर श्री कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि भोपाल शहर में पुराने सचिवालय (ओल्ड सेक्रेटिएट) परिसर स्थित शासकीय कार्यालयों को 10 अगस्त तक अन्यत्र शिफ्ट कराएं।
Bhopal Old Secretariat to Be Vacated in 20 Days, Commissioner Sharma Issues Orders
संभाग आयुक्त ने सोमवार को पुराने सचिवालय (ओल्ड सेक्रेटिएट) परिसर के री-डेंसिफिकेशन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, डीआईजी देहात श्री राजेश सिंह चंदेल,एडीएम श्री पी.सी. शाक्य सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में ओल्ड सेक्रेटिएट परिसर के अंतर्गत सभी शासकीय कार्यालय की शिफ्टिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय का अभिलेखागार, परिसर का अधिवक्ता हॉल, न्यायालय, पुलिस महानिरीक्षक, सायबर सेल सहित अन्य कार्यालयों को 10 अगस्त तक शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास, कृषि, श्रम, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्यालय शिफ्ट किए जा चुके हैं। तहसील हुजूर, तहसील बैरागढ़ शहर को नये भवन में शीघ्र अति शीघ्र शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए। न्यूज़ रिपोर्ट नंबर/697/088 - पंकज मित्तल।

.png)