भोपाल, 30 जुलाई 2026: सवाई माधोपुर (राजस्थान) के घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (शिवाड़/Shiwad गांव) में श्रावण माह के दौरान लगने वाले श्रावण मेला-2026 में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज़ है। पश्चिम मध्य रेलवे ने 5 नई ट्रेनों का इसरदा रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज घोषित किया है। मतलब पहले से निर्धारित सुविधाओं के अलावा श्रद्धालुओं के पास अब पांच नई ट्रेनों का विकल्प भी है। इस व्यवस्था के अंतर्गत भोपाल मंडल होकर संचालित 5 ट्रेनों को 03 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त एवं 24 अगस्त, 2026 को इसरदा स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग श्रावण मेला के लिए स्पेशल स्टॉपेज वाली पांच ट्रेनों की लिस्ट
1. गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर–अजमेर एक्सप्रेस – प्रातः 10:01 बजे आगमन एवं 10:03 बजे प्रस्थान।
2. गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर एक्सप्रेस – सायं 18:32 बजे आगमन एवं 18:34 बजे प्रस्थान।
3. गाड़ी संख्या 12975 मैसूर–जयपुर एक्सप्रेस – प्रातः 04:50 बजे आगमन एवं 04:52 बजे प्रस्थान।
4. गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग–अजमेर एक्सप्रेस – दोपहर 13:30 बजे आगमन एवं 13:32 बजे प्रस्थान।
5. गाड़ी संख्या 04716 साईंनगर शिर्डी–बीकानेर स्पेशल – सायं 19:14 बजे आगमन एवं 19:16 बजे प्रस्थान।
यह अस्थायी ठहराव श्रावण मेला-2026 के दौरान इसरदा क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है, जिससे उन्हें आवागमन में अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी। कृपया यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अपडेट समय-सारिणी एवं लाइव लोकेशन की जानकारी एनटीईएस ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in से प्राप्त कर लें तथा उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
भोपाल-जयपुर और संतरागाछी–अजमेर स्पेशल ट्रेन निरस्त
भोपाल। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर–चंदेरिया रेलखंड पर झड़वासा–बांदनवाड़ा एवं सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके फलस्वरूप इस मार्ग से होकर संचालित दो जोड़ी ट्रेनें प्रभावित रहेगी। जिसका विवरण इस प्रकार है-
1. गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी–अजमेर स्पेशल दिनांक 14, 21 एवं 28 सितंबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 08612 अजमेर–संतरागाछी स्पेशल दिनांक 17 एवं 24 सितंबर 2026 तथा 01 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
बांदनवाड़ा स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव नहीं करेगी
1. गाड़ी संख्या 19711 जयपुर–भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक बांदनवाड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाड़ी संख्या 19712 भोपाल–जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक बांदनवाड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी एवं परिचालन स्थिति की जानकारी एनटीईएस अथवा रेल मदद के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। असुविधा से बचने के लिए यात्री अपने आरक्षण एवं यात्रा कार्यक्रम की पुष्टि करने के उपरांत ही यात्रा करें।
भोपाल से तिरुपति एवं मदुरई के लिए अगस्त में रेलवे रिजर्वेशन
भोपाल। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा भोपाल मंडल होकर संचालित गाड़ी संख्या 01925/01926 कानपुर सेंट्रल–मदुरई–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरई विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 05 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक कुल 04 फेरे संचालित की जाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 08:10 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01926 मदुरई–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 08 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक कुल 04 फेरे संचालित की जाएगी। यह ट्रेन मदुरई से 02:30 बजे प्रस्थान करेगी।
यह विशेष ट्रेन मार्ग में पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेनिगुंटा, काटपडी, जोलारपेट्टई, सालेम, नमक्कल, करूर तथा डिंडीगुल सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करेगी। (तिरुपति दर्शन के लिए जाने वाले यात्री रेनिगुंटा पर उतरें।)
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की समय-सारिणी एवं आरक्षण की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें तथा इस विशेष रेल सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाएँ।

.webp)