Ratapani Jungle Resort, Bhopal की मालकिन ने मंदिर को Bloody Think कहा - VIRAL VIDEO

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू एवं रातापानी जंगल रिसोर्ट की मालकिन उज्मा रज़ा उर्फ़ अंजलि सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो आम्रपाली एंक्लेव,चूना भट्टी (भोपाल) में बने शिव मंदिर के नजदीक का है। उज्मा रज़ा मंदिर की तरफ इशारा करते हुए उसकी Bloody Think बता रही हैं। उनके पति धनंजय सिंह उनको रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

कॉलोनी में पार्क और पाथ-वे का निर्माण हो रहा था

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू उजमा राजा उर्फ अंजली सिंह के घर के सामने स्थित पार्क में पाथ-वे (पैदल मार्ग) का निर्माण किया जा रहा था। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इसी स्थान पर उनकी गाड़ियां पार्क होती थीं, जिसके चलते सोसाइटी की अध्यक्ष मोहक शर्मा और अंजली के बीच विवाद हो गया। इस दौरान विकास कार्य में कुछ समय के लिए बाधा भी आई, हालांकि अब पार्क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। 

घटना 4 दिन पुरानी, वीडियो अब वायरल हुआ

रहवासियों के मुताबिक, यह विवाद चार दिन पहले हुआ था। जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। पार्क परिसर में बनाए गए शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को संपन्न हुई। इस पूरे घटनाक्रम पर सोसाइटी की अध्यक्ष मोहक शर्मा और अंजली सिंह, दोनों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। विवाद के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उजमा राजा उर्फ अंजली सिंह कुछ महिलाओं के साथ बहस करती दिखाई दे रही हैं। 

Bloody Think का मतलब क्या होता है, जिसके कारण विवाद हुआ

दरअसल इस मामले में मुद्दा सही था। मंदिर का निर्माण अनुमति के बिना किया जा रहा था। इस प्रकार के निर्माण को अवैध कहा जाता है लेकिन "Bloody Think" शब्द का प्रयोग करने के कारण मामले की दिशा बदल गई। दरअसल आजादी के पहले और आजादी के बाद भी, ब्रिटिश लोग भारतीय लोगों को अपमानित करने के लिए के लिए "Bloody" शब्द का प्रयोग किया करते थे। वैसे ट्रांसलेटर के हिसाब से Bloody Think का मतलब होता है - बकवास सोच, बेवकूफी भरी सोच, घटिया सोच अथवा बकवास विचार। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!