भोपाल, 28 जुलाई 2026: लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना (MP Primary Teacher Selection 2026 Choice Filling Dates and Portal Update) के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2026 के परिणामों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के बाद प्राविधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। जो अभ्यर्थी इस लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें 28 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक MP Primary Teacher Selection 2026 school choice filling process को पूरा करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपनी पसंद की शालाओं का चयन करें।
Mandatory School Selection Process for MP Varg 3 Teacher Recruitment 2026
इस प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को उनके आवंटित जिले की सभी शालाओं का चयन प्राथमिकता क्रम (Preference Order) में करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि MP Online primary teacher portal school preference list को लॉक करने के बाद पोर्टल शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। भुगतान सफल होने पर ही शाला विकल्प चयन की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसका आवेदन अधूरा माना जा सकता है।
What happens if you miss MP Primary Teacher choice filling deadline?
विभागीय निर्देशों के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि (30 जुलाई तक) में शाला विकल्प का चयन नहीं करता है, तो उसे आवंटन प्रक्रिया के बाद शेष उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर शाला का आवंटन कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी भविष्य में किसी भी प्रकार का दावा (Claim) स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए, MP Teacher recruitment choice filling rules and regulations का पालन करते हुए समय पर अपनी चॉइस फिलिंग सुनिश्चित करें।
Check MP Teacher Selection 2026 Document Verification Status and Rejection List
जिन अभ्यर्थियों के नाम के सामने "सत्यापन के अधीन" (Under Verification) लिखा है, उनके दस्तावेजों का प्रमाणीकरण होना अभी शेष है। सत्यापन सफल होने के बाद ही उनकी अभ्यर्थिता पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता निरस्त (Reject) की गई है, उनकी सूची कारणों सहित MP primary teacher document verification pending status और रिजेक्शन लिस्ट के रूप में trc.mponline.gov.in पोर्टल पर शीघ्र ही प्रदर्शित की जाएगी।
Special Instructions for Divyang and NIOS D.El.Ed candidates in MP Teacher Bharti
चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों का चयन फिलहाल प्राविधिक (Provisional) है; उन्हें निर्धारित दिव्यांगता श्रेणी के परीक्षण (Medical Examination) हेतु पृथक से सूचित किया जाएगा और रिपोर्ट सही पाए जाने पर ही नियुक्ति आदेश जारी होंगे। साथ ही, NIOS D.El.Ed eligibility for MP Primary Teacher selection 2026 के तहत उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता को उनके पूर्व सेवा अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत ही मान्य या अमान्य किया जाएगा।

.webp)
