अनूपपुर, 28 जुलाई 2026: जिले के पुष्पराजगढ़ में NSUI कार्यकर्ताओं और छात्रों ने NEET पेपर लीक मामले, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, NEET पेपर लीक से हुए मौतों में 26 छात्रों के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार रैली निकाली।
Anuppur: NSUI Workers Fail to Lay Siege to MP's Residence Amid Heavy Security
प्रदर्शनकारी सांसद हिमाद्रि सिंह के भवन का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र नेताओं के बीच चर्चा हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
अंत में छात्रों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए मांग की कि छात्रों के साथ न्याय किया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और उनकी सभी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।

.webp)