भोपाल, 11 जून 2026: मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए कई कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय, वल्लभ भवन से जारी आदेश क्रमांक 668/2026/34(PHE)/एफ-1/1/4/0019/2026/1/34 के अनुसार, इन कर्मचारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उनके नवीन पदस्थापना स्थलों पर पदस्थ किया गया है।
शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत, यह स्थानांतरण (Transfer) संबंधित कर्मचारियों के स्वयं के व्यय पर किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित कर्मचारियों को अधिकतम 07 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त (Relieve) किया जाए। यदि इस अवधि में उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जाता है, तो वे स्वयं कार्यमुक्त माने जाएंगे। साथ ही, इन कर्मचारियों का माह जून का वेतन नवीन पदस्थापना स्थल से ही आहरित किया जाएगा।
स्थानांतरित कर्मचारियों की सूची (Employee Transfer List):
- श्रीमती सुप्रिया मेरावी (Assistant Grade-3): कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड दमोह से कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड बालाघाट।
- श्री आदित्य उईके (Assistant Grade-3): कार्यालय सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मैकेनिकल उपखण्ड राजगढ़ से कार्यालय अधीक्षण यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मण्डल भोपाल।
- श्री वागजी परमार (Assistant Grade-2): कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रतलाम से कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड झाबुआ।
- श्री देवेश माली (Assistant Grade-3): कार्यालय सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मैकेनिकल उपखण्ड बड़वानी से कार्यालय सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मैकेनिकल उपखण्ड धार।
- श्री जयंत दाभाडे (Assistant Grade-3): कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड आगर मालवा से कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड उज्जैन।
- श्री कुन्दन पथराडे (Assistant Grade-3): कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड इन्दौर से कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धार।
- श्री सचिन ठाकुर (Assistant Grade-3): कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड सीहोर से कार्यालय अधीक्षण यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मण्डल भोपाल।
- श्री हेमन्त अहिरवार (Assistant Grade-3): कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड विदिशा से कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी गुणवत्ता नियंत्रण इकाई भोपाल।
- श्रीमती शैली बीनु कुरियन (Assistant Grade-2): कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी गुणवत्ता नियंत्रण इकाई खण्ड भोपाल से कार्यालय अधीक्षण यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मण्डल भोपाल।
- श्री शिवम तिवारी (Assistant Grade-3): कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जबलपुर से कार्यालय मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परिक्षेत्र जबलपुर।
- इसके अलावा श्री हेमंत पाटील का ट्रांसफर प्रशासनिक आधार पर झाबुआ से मऊगंज किया गया है।
यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से अवर सचिव अभिषेक सिंह द्वारा 11 जून 2026 को जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) द्वारा इन निर्देशों के पालन में लापरवाही बरती जाती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

