LNCT Group के यहां छापामारी में ED को क्या-क्या मिला, जानिए

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 जून 2026:
राजधानी भोपाल में 23 जून को की गई छापेमारी में LNCT Group से जुड़ी संस्था में करीब 4 करोड़ रुपए नकद जब्त किए गए। ईडी ने कहा है कि LNCT Group से जुड़े आरोपियों और संस्थाओं के 12 परिसरों पर सर्चिंग की गई।

सर्चिंग आवासीय परिसरों, दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों, ट्रस्टों और LNCT Group से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में की गई। ईडी ने यह जांच ईओडब्ल्यू भोपाल द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की। जांच में सामने आया कि यह सोसायटी जो कई शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन करती है। इसके द्वारा छात्रों से वसूली गई फीस, छात्रवृत्ति अनुदान और बैंकों से लिए गए ऋण की रकम को संबंधित ट्रस्टों, कंपनियों और आरोपियों के नियंत्रण वाली अन्य संस्थाओं में डायवर्ट किया गया।

ईडी के मुताबिक सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। विभिन्न परिसरों से करीब 3.97 करोड़ रुपए नकद, मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस, ERP और Tally डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा 3.45 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। 

About LNCT Group 

LNCT Group एक शैक्षिक संस्थाओं का समूह (Group of Institutions) है। इसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल और अन्य उच्च शिक्षा के कई कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी शामिल हैं। मुख्य रूप से यह मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है और मध्य भारत का एक बड़ा और पुराना निजी शैक्षिक समूह माना जाता है। LNCT Group, H.K. Kalchuri Education Trust (हैहय क्षत्रिय कलचुरी एजुकेशन ट्रस्ट) के अंतर्गत चलता है। यह एक शैक्षिक ट्रस्ट है। 

LNCT Group: स्थापना और इतिहास 

वर्ष 1994 में श्री जय नारायण चौकसे जी ने लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (LNCT), भोपाल की स्थापना की। यह मध्य प्रदेश का पहला सेल्फ-फाइनेंस्ड (निजी) इंजीनियरिंग कॉलेज था। आज यह समूह 30+ वर्षों का अनुभव रखता है और भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर तथा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में कई कैंपस चलाता है। इसमें LNCT University, भोपाल भी शामिल है। 

LNCT Group के मालिक / प्रमोटर / मुख्य व्यक्ति 

LNCT Group चौकसे परिवार द्वारा प्रमोट किया गया है। मुख्य रूप से परिवार के सदस्य ही ट्रस्ट के ट्रस्टी और प्रबंधन में हैं। 
श्री जय नारायण चौकसे - संस्थापक, चेयरमैन – LNCT Group मैनेजिंग ट्रस्टी चांसलर – LNCT University
श्रीमती पूनम चौकसे - वाइस चेयरपर्सन, ट्रस्ट और समूह में महत्वपूर्ण भूमिका
डॉ. अनुपम चौकसे - सेक्रेटरी – LNCT Group मुख्य प्रबंधन
श्रीमती प्रतिभा चौकसे - वाइस-चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी (विशेषकर इंदौर कैंपस)
श्री सुप्रभात चौकसे - मैनेजिंग डायरेक्टर (LNCT इंदौर) कैंपस स्तर पर नेतृत्व
श्री अम्बरीश चौकसे - एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, समूह स्तर पर
डॉ. श्वेता चौकसे / पूजा श्री चौकसे - एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, समूह स्तर पर

नोट: ट्रस्ट मुख्य रूप से चौकसे परिवार द्वारा संचालित है। यूनिवर्सिटी की गवर्निंग बॉडी में AICTE, DTE और अन्य विश्वविद्यालयों के अधिकारी भी शामिल होते हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!