नरसिंहपुर में महिला किसान के बेटे से रिश्वत ले रहा पटवारी गिरफ्तार, कटनी का रहने वाला है

Updesh Awasthee
जबलपुर, 1 जून 2026:
लोकायुक्त की टीम ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में एक पटवारी के प्राइवेट ऑफिस में छापामार कार्रवाई करते हुए, उसको गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त के अनुसार वह एक महिला किसान के बेटे से रिश्वत ले रहा था। पटवारी मूल रूप से कटनी जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Patwari Arrested in Narsinghpur for Taking Bribe from Woman Farmer’s Son, Native of Katni

लोकायुक्त के जबलपुर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक संदीप कुमार सिंह (निवासी पड़रिया, गोटेगांव) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी माता ममता देवी ने ग्राम मुआर में 7 एकड़ भूमि खरीदी थी। इस भूमि के नामांतरण के लिए हल्का नंबर 41, ग्राम मुरदई के पटवारी घनश्याम गढ़वाल 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर ने मामले का सत्यापन किया। जांच के दौरान पटवारी घनश्याम गढ़वाल 5 हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

पटवारी के निजी कार्यालय में पकड़ा

सोमवार, 1 जून 2026 को गोटेगांव स्थित महिंद्रा शोरूम के बगल में टीला क्षेत्र में पटवारी के निजी कार्यालय में कार्रवाई की गई। यहीं पर आरोपी पटवारी घनश्याम गढ़वाल को आवेदक से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी घनश्याम गढ़वाल (39 वर्ष), जो पंचमुखी हनुमान कॉलोनी बरही, जिला कटनी का निवासी है, के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए और निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!