भोपाल, 28 जून 2026: यदि आप पहली बारिश के बाद मौसम का आनंद लेने के लिए कालिया सुतिया केरवा दम अथवा इनके फॉरेस्ट एरिया में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कृपया मत जाइएगा क्योंकि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का अलर्ट मिला है। इस इलाके में एक नहीं तीन टाइगर घूम रहे हैं। इनमें से तो एक अभी नया राजा बना है, और आप तो जानते ही हो नए राजा को गुस्सा बहुत आता है।
Avoid Kaliyasot and Kerwa Dams Near Bhopal, Three Tigers Spotted: Forest Department Warns
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने लोकल के लोगों को अपडेट कर दिया है लेकिन इस इलाके में बड़े पैमाने पर पर्यटक भी आते हैं। भोपाल वन मंडल के डीएफओ लोकप्रिय भारती ने बताया कि कलियासोत केरवा क्षेत्र में तीन बाघों की सक्रिय मौजूदगी बनी हुई है। इनमें बाधिन 123 से अलग हुए वयस्क शावक भी हैं। जिन्होंने हाल ही में शिकार करना सीखा है। बारिश में पगमार्क धुल जाने से सड़क पर दिखाई दिए बाघ की पहचान नहीं हो सकी। संभावना है कि यह मां से अलग हुआ नर शावक हो, जो अपनी नई टेरिटरी बना रहा ।
बारिश के चलते बड़ी संख्या में लोग कलियासोत, केरवा डेम और बैरागढ़-चिचली क्षेत्र पहुंच रहे हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि ऐसे समय टाइगर भी भोजन, पानी और नए क्षेत्र की तलाश में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। यदि वह नई टेरिटरी बना रहे हैं तो अपने इलाके में किसी दूसरे का दखल पसंद नहीं करते और हमला कर देते हैं। इससे मानव और वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। इसलिए चेतावनी जारी की गई है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक कलियासोत और केरवा डैम एवं इसके आसपास के फॉरेस्ट एरिया में मत जाइएगा।

.webp)