BHOPAL के कोल्हुखेड़ी एवं मीरपुर में अवैध कॉलोनियों पर कलेक्टर का बुलडोजर चला, आपका प्लॉट तो नहीं था?

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 18 जून 2026:
यह समाचार उन लोगों के लिए गुड न्यूज़ है जो कोल्हुखेड़ी एवं मीरपुर कि किसी अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे। उनके लाखों रुपए बच गए हैं और यही समाचार उन लोगों के लिए बुरी खबर है, जो इन दोनों क्षेत्रों में स्थित किसी अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीद चुके हैं क्योंकि कोल्हुखेड़ी एवं मीरपुर में कलेक्टर के बुलडोजर में काम शुरू कर दिया है। अब तक मोहम्मद फारुख, राहुल महावर, रियान गोल्डन, शौकीन अली, प्रगति अग्रवाल एवं मीनेश इंटरप्राइजेज की अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। 

मोहम्मद फारुख, राहुल महावर, रियान गोल्डन, शौकीन अली के खिलाफ कार्रवाई

जनसंपर्क अधिकारी श्री सुदीप मिश्रा ने बताया कि, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार तहसील हुजूर एसडीएम श्री विनोद सोनकिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। बुधवार को तहसील हुजूर अंतर्गत ग्राम कोलुखेड़ी स्थित खसरा न 170, 171, 174 कुल रकबा 1.330 हे (3.29 एकड़) ₹ 9.31 करोड़ के मूल्य की भूमि पर भूमि स्वामी मोहम्मद फारुख, राहुल महावर एवं अन्य (रियान गोल्डन द्वारा अधिकृत) एवं शासकीय खसरा नंबर 204 रकबा 0.820 हे बाजार मूल्य ₹ 82 लाख कब्जाधारी शौकीन अली पिता इनायत अली का अवैद्य अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

प्रगति अग्रवाल और मीनेश इंटरप्राइजेज के खिलाफ कार्रवाई

इसी प्रकार ग्राम मीरपुर स्थित खसरा नंबर 2/1 रकवा 1.198 हे एवं 28/1/2/1/1/1 रकबा 1.8137 हे बाजार मूल्य ₹ 30 करोड़। प्रगति अग्रवाल पुत्र दिनेशचंद अग्रवाल की अवैद्य कॉलोनी एवं खसरा नंबर 253/1/1/1/2 रकबा 0.5111हे , 257/1 रकबा 1.083 हे , 257/2 रकबा 0.8070 हे, 258 रकबा 0.8700 हे, 268/1/1/2 रकबा 0.2900 हे, 268/1/2 रकबा 0.8093 हे, 268/2/2 रकबा 0.8750 हे, 273 रकबा 0.7900 हे , 281/1 रकबा 0.1700 हे, 281/2/1 रकबा 0.2150,  281/2/2 रकबा 0.4050 हे, 282/2/1 रकबा 0.4050 हे, 282/2/2 रकबा 0.4050 हे, 283/1 रकबा 0.3200 हे, 283/2 रकबा 0.8100 हे , 285/1/1 रकबा 0.5900 हे कुल रकबा 9.3554 हे बाजार मूल्य ₹ 93.55 करोड़ पर मीनेश इंटरप्राइजेज द्वारा काटी जा रही अवैद्य कॉलोनी पर कार्यवाही की गई।

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की चेतावनी और निर्देश

कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार शासकीय भूमि एवं अवैध कॉलोनियों पर कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध कॉलोनियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए अतिक्रमण के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि शासकीय संपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

Bhopal Bulldozer Action in Kolukhedi, Mirpur

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!