सागर, 18 जून 2026: कार्यालय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर के पत्र के आधार पर जांच के बाद मीटिंग में मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने वाले बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। उसका वीडियो वायरल हो गया था। मतलब एक बार फिर सोशल मीडिया की शक्ति ने सिस्टम को कंट्रोल करने में मदद की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जांच की गई
एस.पी. सिह बिसेन, संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में लिखा है कि, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला छतरपुर के पत्र कमांक/4851/सतं. /2026 छतरपुर दिनांक 09-06-2026 द्वारा श्री राघवेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-3 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छत्तरपुर दिनांक 24-4-2026 को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान मोबाईल पर ताश खेलते हुए का वीडियो वायरल होने से विभागीय छवि धूमिल होने एवं समाज में भी गलत संदेश प्रतिपादित हुआ जिसकी जांच कराए जाने पर जांचकर्ता अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन दिनांक 29-5-2020 द्वारा वीडियों की सत्यता प्रमाणित पाए जाने के फलस्वरूप संबंधित के विरुद्ध गम्भीर कदाचरण की श्रेणी के अन्तर्गत/अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।
छतरपुर स्कूल शिक्षा के राधवेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-3 सस्पेंड
उक्त के अनुकम्र में म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग के परिपत्र कमांक/एफ/44-65/85/बी-2/बीस, दिनांक 27.06.1997 एवं आदेश कमांक 44-109/20-2/2007 दिनांक 22.08.2008 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन एवं म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत श्री राधवेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-3 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला छतरपुर को पदीय दायित्व में अनुशासनाहीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री राधवेन्द्र सिंह सहायक ग्रेड-3 का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी ईशानगर जिला छतरपुर नियत किया जाता है।

.webp)
