भोपाल कलेक्टर ने 188 में से एक भी समस्या का समाधान नहीं किया: जनसुनवाई की रिपोर्ट

Updesh Awasthee
भोपाल, 02 जून 2026:
यह भोपाल के लोगों का सौभाग्य है कि मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय के सामने अपनी समस्या रखने का मौका मिल रहा है। श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जनता को ऐसा सौभाग्य बहुत कम दिया था लेकिन यदि कलेक्टर भी सिर्फ समस्याओं की सुनवाई करें और समाधान ना करें तो जनसुनवाई कार्यक्रम का महत्व ही खत्म हो जाता है। आज 188 समस्याएं आई, लेकिन एक का भी समाधान नहीं हुआ। 

भोपाल जनसुनवाई दिनांक 2 जून का प्रतिवेदन

कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 188 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एडीएम, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा प्रेस को भेजे गए प्रतिवेदन में नोट करने वाले दो पॉइंट है। 1. जनसुनवाई में कलेक्टर के साथ एडीएम, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 2. 188 आवेदन प्राप्त हुए। हालांकि प्रतिवेदन में लिखा है कि, कलेक्टर ने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया लेकिन इसका कोई उल्लेख नहीं है। जैसे शिकायतों की संख्या 188 है, वैसे निराकरण की कोई संख्या नहीं है, केवल अनेक लिखा हुआ है। की प्रसंग का उल्लेख भी नहीं किया गया कि किस प्रकार की जटिल समस्या का समाधान एक दिन में कर दिया गया। जानकारी अधूरी है, तो क्यों नहीं यह मान लिया जाए की एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ? 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!