इंदौर, 16 जून 2026: मध्य प्रदेश के धार जिले में, इंदौर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महिला पटवारी द्वारा सरकारी सड़क का सीमांकन करने के बदले किसान से रिश्वत मांगी जा रही थी। मतलब सरकार का काम करने के बदले भी रिश्वत मांगी जा रही थी।
सरकारी सड़क के सीमांकन के लिए किस से रिश्वत मांगी जा रही थी
यह मामला ग्राम खेरवास, तहसील बदनावर का है, जहाँ आवेदक सुरेश सिंह पवार (50 वर्ष), जो कि पेशे से किसान हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। सुरेश सिंह की ग्राम खेरवास में 12 बीघा कृषि भूमि है। आवेदक की इस भूमि के पास ही शासकीय भूमि और सड़क मौजूद है। इसी शासकीय सड़क की नपती और सीमांकन (Land measurement and demarcation) करने के एवज में पटवारी कला भट्ट द्वारा आवेदक से 15,000 रुपये की रिश्वत (Demand of 15,000 bribe) की मांग की जा रही थी।
Indore Lokayukta arrests Patwari Kala Bhatt in Dhar in bribery case
किसान सुरेश सिंह पवार ने इस अवैध मांग की शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर श्री राजेश सहाय से की। लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन (Verification) किया गया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। योजनाबद्ध तरीके से आज दिनांक 16 जून 2026 को एक ट्रेप दल का गठन किया गया। जब आवेदक आरोपी पटवारी कला भट्ट को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये दे रहा था, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी के पास मूलथान (हल्का नं. 7) के साथ-साथ खेरवास (हल्का नं. 9) का अतिरिक्त प्रभार भी था।
Legal Action Against Patwari Kala Bhatt Under Prevention of Corruption Act 2018
गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 (Section 7 of Prevention of Corruption Act) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और वैधानिक कार्यवाही जारी है। इस सफल ट्रैप ऑपरेशन (Trap Operation) का नेतृत्व कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया ने किया, जिसमें हेड कांस्टेबल विवेक मिश्रा, कांस्टेबल विजय कुमार, शैलेंद्र सिंह परिहार, मनीष माथुर, श्रीकृष्णा अहिरवार, कमलेश तिवारी और महिला आरक्षक जान्हवी सेंगर एवं आकांक्षा वर्मा शामिल थीं।
How to Report Bribery to Lokayukta Indore Office
लोकायुक्त संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग (Request for bribe) करता है, तो डरे नहीं। नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए लोकायुक्त कार्यालय इंदौर (Lokayukta Office Indore), जो कि मोती बंगला, एम.जी. रोड पर स्थित है, वहां व्यक्तिगत रूप से जा सकते हैं या दूरभाष संख्या 0731-2533160 और 0731-2430100 पर संपर्क कर सकते हैं।

