Twisha Sharma ड्रग एडिक्ट थी, पैसे लेती थी, लापता भी रही, High profile family, High Voltage drama

Updesh Awasthee
भोपाल, 18 मई 2026:
एक महिला की 11 मई को मृत्यु हो गई थी। मृत्यु संदिग्ध है। उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है, लेकिन अब तक उसका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। 13 तारीख से लेकर 17 तारीख तक महिला के मायके वाले भोपाल में प्रोटेस्ट करते रहे और इस दौरान उन्होंने पर्सनल चैट भी मीडिया को दे दिए। आज महिला के ससुराल वालों ने जवाबी हमला किया है। महिला की सास, जो रिटायर्ड जज भी है, का कहना है कि वह तो ड्रग एडिक्ट थी। हमको हर महीने पैसे देने पड़ते थे। एक बार जब वह मायके गई तो 12 घंटे के लिए लापता हो गई थी। सुसाइड करने से पहले ब्यूटी पार्लर गई थी। 

मां-भाई और सहेली के व्हाट्सएप चैट वायरल किए थे

13 तारीख को जब मायके वालों ने पहली बार भोपाल कमिश्नर ऑफिस के सामने प्रोटेस्ट किया तो उनकी मांग को स्वीकार करते हुए ट्विशा शर्मा की सास एवं रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह एडवोकेट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। उनकी मांग स्वीकार हो चुकी थी। अब कानूनी लड़ाई शुरू होना था। इस मामले में आरोपी महिला एक रिटायर्ड जज है, वृद्ध महिला है और माना जाता है कि सामान्य तौर पर दहेज के मामलों में प्रेशर क्रिएट करने के लिए पति के साथ पूरे परिवार को आरोपी बना लिया जाता है। इसलिए न्यायालय ने गिरीबाला सिंह को जमानत दे दी लेकिन उनके बेटे एवं ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह को जमानत नहीं दी। 

मायके वाले समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रोटेस्ट करते तो उचित होता, लेकिन उन्होंने मामले को भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की। उनका कहना है कि उन्हें भोपाल की पुलिस और मध्य प्रदेश की न्याय व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। जबकि इसके पीछे उनका कोई कारण नहीं है। गिरीबाला सिंह को रिटायर्ड होने का प्रिविलेज यदि भोपाल में मिल रहा है तो दिल्ली में भी मिलेगा। ट्विशा शर्मा के परिवार को लगातार मीडिया अटेंशन मिल रहा है इसलिए ट्विशा शर्मा के मायके वाले ही मामले का मिडिल ट्रायल करवा रहे हैं। 

उन्होंने ट्विशा शर्मा द्वारा अपनी मां, अपने भाई और सहेलियों को किए गए व्हाट्सएप चैटिंग सार्वजनिक कर दिए। सब जानते हैं की आत्महत्या करने वाला व्यक्ति, चाहे वह कोई महिला हो या पुरुष, बेहद तकलीफ की स्थिति में होता है। इसके बावजूद यह साबित किया गया कि, ट्विशा शर्मा कितनी तकलीफ में थी। वह सारी जानकारियां जो जांच अधिकारी के सामने प्रस्तुत करना चाहिए, न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहिए, वह सब कुछ मीडिया के जरिए हम पब्लिक को बताया जा रहा है। 

ट्विशा शर्मा आत्महत्या करने से पहले ब्यूटी पार्लर गई थी

आज ट्विशा शर्मा की सास गिरीबाला सिंह की तरफ से जवाबी हमला हुआ है। सामान्य तौर पर कभी किसी की जमानत का आवेदन मीडिया में नहीं आता लेकिन इस बार आ गया। इसमें लिखा है कि, ट्विशा शर्मा ड्रग एडिक्ट थी, वह हर महीने पैसे लेती थी, एक बार ससुराल से मायके गई तो 12 घंटे गायब हो गई। पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। जमानत के आवेदन में यह भी बताया गया है कि, आत्महत्या करने से पहले ट्विशा शर्मा अपने पति समर्थ सिंह के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। समर्थ ही उसको वापस लेकर आया था और फिर दोनों बैठकर टीवी देख रहे थे। तभी ट्विशा शर्मा की मां का फोन आया। फिर वह छत पर चली गई और वापस आकर सुसाइड कर लिया। 

ट्विशा शर्मा मौत के बाद भी तड़प रही है

पिछले एक सप्ताह से यह मामला भोपाल में एक वेब सीरीज की तरह हो गया है। जिसमें हाई प्रोफाइल फैमिली, एक दूसरे के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है, जो सामान्य तौर पर सभ्य परिवारों में देखने को नहीं मिलता। मीडिया अटेंशन के कारण शायद उनको लगता हुआ कि पब्लिक की सिंपैथी भी उनके साथ है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इस पूरे केस में सबसे संवेदनशील बात यह है कि, ट्विशा शर्मा डेड बॉडी पिछले 6 महीने से अंतिम संस्कार का इंतजार कर रही है। ट्विशा शर्मा का परिवार यदि ब्राह्मण है तो उनको समझना चाहिए कि, ट्विशा शर्मा को मृत्यु से पहले जितना कष्ट मिला था, मृत्यु के बाद उससे कहीं ज्यादा कष्ट मिल रहा है। अब यह एक कानूनी लड़ाई है, मीडिया की मदद से जो कुछ हो सकता था हो गया। पुलिस की इन्वेस्टीगेशन के बाद पता चलेगा कि कौन सही बोल रहा था और कौन गलत। न्यायालय के निर्णय में पता चलेगा कि पुलिस ने सही इन्वेस्टिगेशन की या नहीं, और यह भी पता चलेगा कि दोनों परिवारों में न्याय के लिए कौन कहां तक लड़ा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!