किसानों के गेहूं उपार्जन में लापरवाही, टीकमगढ़ में चार समितियां के आठ मैनेजर सस्पेंड

Updesh Awasthee
टीकमगढ़, 8 मई 2026
: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा गेहूं उपार्जन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करने तथा मीडिया में गेहूं उपार्जन से संबंध में प्रकाशित हो रही नकारात्मक खबरों की जांच कराने पर अनियमिततायें पाये जाने पर 4 समितियों के सहायक प्रबंधकों तथा प्रबंधकों को निलंबित करने की कार्यवाही की गई।

Tikamgarh Action: 8 Society Managers Suspended Over Lapses in Wheat Procurement

तदनुसार कलेक्टर श्री श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डीएसओ तथा कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बड़ागाव धसान, दरगुंवा, बुड़ेरा तथा डिकोली उपार्जन केन्द्रों की जांच की गई। जांच के दौरान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बड़ागाव धसान, दरगुंवा, बुड़ेरा तथा डिकोली में बोरियो का बजन निर्धारित मात्रा से अधिक लेने, कुछ बोरियों में नान एफएक्यू का पाया जाने, कुछ बोरियो में किसान टेग नही पाया जाने, कृषकों से 10 रूपये प्रति बोरी तुलाई लिया जाने, 8 से 10 कि.ग्रा. गेंहू कृषकों से अधिक लिया जाने, उपार्जन नीति अनुसार व्यवस्था नहीं पाई गईं।  

जांच के आधार पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बड़ागाव धसान सहायक समिति प्रबंधक श्री ऋषभ कुमार जैन, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति दरगुंवा सहायक समिति प्रबंधक श्री पुष्पेन्द्र कुमार जैन, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बुडेरा प्रबंधक स्मिता अहिरवार तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति डिकोली में सहायक समिति प्रबंधक श्री आशाराम लोधी को निलंबित किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!