BF नहीं ब्लैकमेलर है, छात्रा समझ ही नहीं पाई, वीडियो वायरल हो गया, ग्वालियर का मामला - Real Love Story

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 8 मई 2026
: कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा अपनी इंडिपेंडेंट लाइफ के पहले पायदान पर ही जिंदगी भर के दर्द का शिकार हो गई। लड़की जिसको बॉयफ्रेंड समझ रही थी, वह ब्लैकमेलर निकला। उसने फोटो वीडियो वायरल कर दिए। मामला तो दर्ज हो गया, गवाह सबूत पक्के हुए तो सजा भी हो जाएगी लेकिन यह मामला भी नई उम्र के लड़के लड़कियों को सबक देकर जा रहा है। 

Gwalior latest crime news - BF Turns Blackmailer

कहानी 2 साल पहले शुरू हुई। 2024 में महाराजपुर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सेमिनार का आयोजन था। यहीं पर लड़की की मुलाकात हरमन चावला नाम के लड़के से हुई। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किया और फिर लड़के ने उसको स्नैपचैट पर जोड़ लिया। कुछ दिनों तक सामान्य बातचीत करके लड़की की भावनात्मक कमजोरी के बारे में जाना और फिर मौका देखकर प्यार का इजहार कर दिया। सुनहरे सपनों में कोई लड़की, समझ ही नहीं पाई कि उसके आसपास जाल बुना जा रहा है। लड़की प्यार कर रही थी लेकिन लड़का कुछ और कर रहा था। उसने लड़की की भरपूर तारीफ की और फोटो वीडियो ले लिए। 

बस जैसे ही लड़के को, वह वीडियो मिला जो उसे चाहिए था, उसके तेवर बदल गए। कल तक जो बॉयफ्रेंड था, आज ब्लैकमेलर बन चुका था। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग कर रहा था। कक्षा 11 में पढ़ने वाली 18 साल की लड़की के पास एक लाख रुपए कहां से होते। उसने लड़के से बात करना बंद कर दिया, लेकिन वह भूल गई थी कि जब वह प्यार में डूबी हुई थी तब उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के क्रेडेंशियल भी उसको दे दिए थे। लड़के ने, लड़की के रिश्तेदारों को फोटो और वीडियो शेयर कर दिए। 

इतना ही नहीं, इंटरनेट पर कई सारी वेबसाइट पर उसके वीडियो अपलोड कर दिए। लड़की के पिता को तब पता चले जब उनके दोस्त ने उनको बताया कि तेरी लड़की का आपत्तिजनक वीडियो उनको भी मिला है। तब कहीं जाकर मामला दर्ज हुआ। ग्वालियर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हरमन चावला के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हरमन चावला अंडरग्राउंड हो गया है। साइबर पुलिस की टीम इंटरनेट पर अपलोड हुए वीडियो डिलीट करवाने की कोशिश कर रही है। 

खबर का सबक
दोस्ती करने में कोई बुराई नहीं है और यदि कोई अच्छा लगता है और प्यार के लिए प्रपोज करता है, तो उसको समझने में भी कोई बुराई नहीं है लेकिन फोटो वीडियो शेयर कर देना, हमेशा रिस्की होता है। लड़की के वीडियो इंटरनेट पर है, वायरल हो चुके हैं, पता नहीं कितने मोबाइल में और डाउनलोड हो चुके होंगे। मामला दर्ज हो गया लेकिन यह वीडियो कभी भी हमेशा के लिए खत्म नहीं हो पाएगा। एक दर्द जिंदगी भर रहेगा। लड़का आज नहीं तो कल पकड़ा जाएगा। उसको जेल भेज दिया जाएगा। सालों तक मुकदमा चलेगा। समाज उस पर भरोसा नहीं करेगा। जेल की जिंदगी, उसकी सोशल लाइफ को बदल कर रख देगी। 

कुल मिलाकर दोनों भारी नुकसान में है। फायदा किसी को नहीं हुआ। सवाल सिर्फ इतना है कि लाइफ में इतनी भारी रिस्क लेना ही क्यों?
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!