RAILWAY TTE ने वृद्ध महिला यात्री का दांत तोड़ दिया, हाथ मरोड़ा, GRP की हिरासत में

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 मई 2026:
नईम खान नाम के एक रेलवे टीटीई के खिलाफ GRP BHOPAL थाने में गंभीर मामला दर्ज किया गया है। उसको कुशीनगर एक्सप्रेस से हिरासत में लिया गया। 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने बताया कि TTE ने उसके मुंह पर घूंसा मारकर दांत तोड़ दिए और हाथ मरोड़ा। इस दौरान गंदी गालियां भी दी। 

Railway TTE Breaks Elderly Woman Passenger’s Tooth, Twists Her Arm; Held by GRP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार पूर्वी पूर्वी रेलवे कॉलोनी निवासी सुशीला देवी 6 मई को ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस से नर्मदापुरम से भोपाल आ रही थीं। ट्रेन छूटने के दौरान वे एसी कोच में चढ़ गई थीं और धीरे-धीरे स्लीपर कोच की तरफ जा रही थीं। महिला का आरोप है कि इसी दौरान टीटीई नईम खान ने उन्हें तुरंत कोच खाली करने को कहा। उम्र अधिक होने के कारण धीरे चलने की बात कहने पर टीटीई ने उनका हाथ मरोड़ दिया और चेहरे पर घूंसा मार दिया। इससे उनका एक दांत टूट गया और मुंह से खून निकलने लगा। 

महिला ने गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया है। सूचना मिलने पर महिला का बेटा स्टेशन पहुंचा और जीआरपी के साथ आरोपी को थाने लाया गया। पुलिस ने पीड़िता का इलाज जेपी अस्पताल में कराया है। जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!