भोपाल में शिक्षकों की डबल ड्यूटी लगा दी, DEO कहते हैं दोनों करना पड़ेंगी

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 मई 2026
: मध्य प्रदेश में एक मामला अभी जांच में है, जिसमें डॉक्यूमेंट के साथ आरोप लगाया गया है कि, चुनाव और जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के काम में ड्यूटी लगाने वाला बाबू, रिश्वत लेकर ड्यूटी बदल देता था और कई कर्मचारियों को केवल तंग करने के लिए ड्यूटी लगता था। भोपाल में भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। कई शिक्षकों की जनगणना और परीक्षा दोनों में ड्यूटी लगा दी गई है, जबकि कई शिक्षक छुट्टी मना रहे हैं। 

Bhopal Teachers Given Double Duty, DEO Says Both Assignments Must Be Done

जनगणना के काम को लेकर कर्मचारी, पहले से ही परेशान है। सारी जानकारी सॉफ्टवेयर में एक बार में भरना है। दूसरा मौका नहीं मिलेगा और यदि कोई गलती हो गई तो नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। जनगणना अधिनियम के तहत जेल भेजने का प्रावधान भी है और इसी अधिनियम के तहत जनगणना ड्यूटी से इनकार भी नहीं कर सकते। भोपाल में जिन शिक्षकों को जनगणना के काम में लगाया गया है, उनमें से कई शिक्षकों को कक्षा 10 एवं 12 की वार्षिक परीक्षा के सेकंड राउंड में भी ड्यूटी पर लगा दिया गया है। अब एक शिक्षक एक समय में दो जगह उपस्थित कैसे हो सकता है। इस बारे में भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र अहिरवार का कहना है कि, दोनों काम जरूरी है और जिसकी ड्यूटी लगी है उसे अपनी ड्यूटी करनी पड़ेगी। 

मतलब साफ है, डिपार्टमेंट का हेड ही शिक्षकों को परेशान कर रहा है। डबल ड्यूटी पर लगवा रहा है। जबकि हजारों शिक्षक छुट्टी मना रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!